राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
स्पॉट फिक्सिंग में छह को न्यायिक हिरासत में भेजा
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
केंद्र सरकार, सफदरजंग के डॉक्टरों को कोर्ट का नोटिस जश्न मनाने की बजाय देश से माफी मांगे कांग्रेस: भाजपा भारत ने मांगी राणा और हेडली से पूछताछ की अनुमति
लीबियाः इटली जा रहे 54 लोगों की प्यास से मौत
रोम, एजेंसी
First Published:11-07-12 06:24 PM
Last Updated:11-07-12 06:27 PM
लीबिया से इटली जाने की कोशिश कर रहे 54 अफ्रीकी प्रवासियों की प्यास से उत्तरी अफ्रीका के तट पर मौत हो गई। पंद्रह दिन की इस यात्रा के दौरान इन लोगों की रबर की नाव धीरे-धीरे पिचक गई और केवल एक व्यक्ति ही जिंदा बच पाया।
शरणार्थियों से संबंधित संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी (यूएनएचसीआर) ने इस घटना में जिंदा बचे एकमात्र व्यक्ति के हवाले से यह जानकारी दी है। मछुआरों ने इस नाव को देखा था और इसकी जानकारी तटरक्षक बल को दी थी। जब इस व्यक्ति को बचाया गया तो वह बुरी तरह निर्जलीकरण का शिकार हो चुका था।
इस व्यक्ति ने बताया कि उसने अन्य 54 लोगों के साथ जून में लीबिया से इटली जाने की यात्रा शुरु की थी। उसने बताया कि उनका दल इटली के तट पर पहुंच चुका था लेकिन तेज हवाएं चलने से उनकी नाव वापस आ गई और कुछ दिन समुद्र में भटकने के बाद नाव से हवा निकलनी शुरु हो गई।
नाव में पर्याप्त पानी नहीं था जिसके कारण उसमें सवार लोग निर्जलीकरण का शिकार होने लगे। कईयों ने समुद्र का पानी पी लिया जिससे उनकी प्यास और तेज हो गई। अंततः उन्होंने प्यास से दम तोड़ दिया।
उत्तरी अफ्रीका से हर साल हजारों अफ्रीका प्रवासी दक्षिण यूरोप जाने की कोशिश में मारे जाते हैं। यूएनएचसीआर के मुताबिक इस वर्ष अभी तक 170 लोग मारे जा चुके हैं। इस वर्ष की शुरुआत से अब तक 1300 लोग अफ्रीका से इटली और 1000 लोग माल्टा पहुंच चुके हैं।
06

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
