रविवार, 19 मई, 2013 | 13:43 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
ब्रेकिंग
दोष साबित होने पर दोषी खिलाड़ियों पर लग सकता है आजीवन प्रतिबंधः BCCIरिपोर्ट आने पर दोषियों खिलाड़ियों के खिलाफ होगी कार्रवाईः BCCI
 
Image Loading अन्य फोटो
संबंधित ख़बरे
अब इतालवी पत्रिका ने छापी केट की आपत्तिजनक तस्वीर
लंदन/पेरिस, एजेंसी
First Published:17-09-12 07:14 PM
Last Updated:18-09-12 10:21 AM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
फ्रांस की 'क्लोजर' पत्रिका के बाद अब इटली की 'चाई' पत्रिका ने डचेस ऑफ कैम्ब्रिज केट मिडलटन की आपत्तिजनक तस्वीर प्रकाशित की है। इससे पहले फ्रेंच पत्रिका ने इसी तरह की तस्वीरें प्रकाशित की थीं।

इस बीच शाही परिवार ने निजता के हनन का हवाला देकर अपत्तिजनक तस्वीर प्रकाशित करने के लिए फ्रेंच पत्रिका के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कराया। मामले में हालांकि किसी को नामजद नहीं किया गया है।

शोबिजस्पाई डॉट कॉम के मुताबिक, 'चाई' के पास धूप सेंकते मिडलटन की 200 आपत्तिजनक फोटो हैं। चाई पत्रिका के आवरण पृष्ठ पर प्रिंसेस के तीन आपत्तिजनक फोटो प्रकाशित किए गए हैं। इसका खुलासा शनिवार को इतालवी समाचार पत्रों एवं टेलीविजन की 'कोर्ट स्कैंडल (द क्वीन इज न्यूड!) नाम की रिपोर्ट से हुआ।

'चाई' के सम्पादक सिगनोरिनी ने ट्विटर पर कहा कि क्वीन से सीधे फोन आने पर भी वे इन तस्वीरों को प्रकाशित करने से नहीं रुकते। उन्होंने यह बात ट्विटर पर इस सम्बंध में प्रश्न पूछे जाने पर कही।

उन्होंने कहा कि ये तस्वीरें उस वक्त ली गईं, जब दम्पति छत पर थे। ये सार्वजनिक स्थान से ली गईं, इसलिए इसमें निजता के हनन का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°