चौटाला को मिली छह हफ्ते की जमानत
IPL स्पॉट फिक्सिंग मामले में विंदू दारा सिंह गिरफ्तार चेन्नई में सट्टेबाजी मामले में प्रमुख आरोपी गिरफ्तार आइगेट ने यौन उत्पीड़न केस में CEO को किया बर्खास्त इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की राजेश तलवार की याचिका भारत-चीन सीमा संबंधी मुद्दों का समाधान खोजने में सक्षम IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
इराक में बम विस्फोट में 31 की मौत
हिला (इराक), एजेंसी
First Published:29-11-12 04:16 PM
बगदाद के दक्षिण में स्थित शिया मुस्लिमों को निशाना बनाकर किए गए बम धमाकों में आज गुरुवार को 31 लोग मारे गए और 98 अन्य घायल हुए हैं।
सुरक्षा और चिकित्सा अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह इस सप्ताह शियाओं के खिलाफ किया गया दूसरा हमला है। गत मंगलवार को भी बगदाद में शिया प्रार्थनागहों के निकट कार में विस्फोट किया गया था और इन घटनाओं में 12 लोग मारे गए थे और 50 अन्य घायल हुए थे।
आज के हमले में हिला शहर में शिया तीर्थयात्रियों को निशाना बनाकर सड़क किनारे दो विस्फोट किए गए जिसमें 26 लोग मारे गए और 85 अन्य घायल हो गए। मृतकों में दो महिलाएं और तीन बच्चों तथा दो चिकित्साकर्मी और एक रक्षाकर्मी शामिल हैं।
इराकी सुरक्षाबलों ने विस्फोट वाले इलाके की घेराबंदी कर दी है और इन कारों की तलाश में जगह जगह चौकियां बना दी हैं। इसके अलावा घटनास्थल के आसपास स्थित दुकानें बंद कर दी गई हैं।
इसके अलावा करबला में भी एक पुल के नजदीक एक कार बम विस्फोट हुआ जिसमें पांच लोग मारे गए और 13 अन्य घायल हो गए।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
