फोटो गैलरी

Hindi Newsसूनामी के 10 साल, इंडोनेशिया ने दी श्रद्धांजलि

सूनामी के 10 साल, इंडोनेशिया ने दी श्रद्धांजलि

इंडोनेशिया में सूनामी के 10 साल पूरे होने पर शुक्रवार को इससे सबसे अधिक प्रभावित हुए प्रांत असेह में मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई। इस संबंध में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता उप राष्ट्रपति जुसुफ काल्ला...

सूनामी के 10 साल, इंडोनेशिया ने दी श्रद्धांजलि
एजेंसीFri, 26 Dec 2014 02:51 PM
ऐप पर पढ़ें

इंडोनेशिया में सूनामी के 10 साल पूरे होने पर शुक्रवार को इससे सबसे अधिक प्रभावित हुए प्रांत असेह में मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई। इस संबंध में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता उप राष्ट्रपति जुसुफ काल्ला ने की।

जकार्ता पोस्ट के अनुसार, कई देशों के विशिष्ट अतिथि और स्थानीय लोग राजधानी बांडा असेह के ब्लांग पाडांग मैदान में जुटे।

26 दिसंबर, 2004 को भूकंप और सूनामी के कारण असेह प्रांत में 2,21,000 लोगों की मौत हो गई थी और वे लापता हो गए थे, जबकि 8,00,000 लोग विस्थापित हो गए थे। इस दौरान प्रांत को भारी आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ा था।

कार्यक्रम में उन अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी शिरकत की, जिसने सूनामी के बाद राहत एवं सहायता उपलब्ध कराई थी। हिंद महासागर में आए समुद्री चक्रवात सूनामी से इंडोनेशिया सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ था, इसके अतिरिक्त श्रीलंका, भारत और थाईलैंड के तटीय इलाके में भी लोगों को इस आपदा का सामना करना पड़ा था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें