फोटो गैलरी

Hindi Newsबोलीविया की जेल में सशस्त्र संघर्ष में चार की मौत

बोलीविया की जेल में सशस्त्र संघर्ष में चार की मौत

बोलीविया की एक जेल में दो प्रतिद्वंदी गुटों के बीच सशस्त्र संघर्ष में चार कैदियों की मौत हो गई तथा 11 अन्य जख्मी हो गए। बताया जाता है कि जेल में क्षमता से अधिक कैदी थे।     कोचाबंबा...

बोलीविया की जेल में सशस्त्र संघर्ष में चार की मौत
एजेंसीTue, 16 Sep 2014 10:01 AM
ऐप पर पढ़ें

बोलीविया की एक जेल में दो प्रतिद्वंदी गुटों के बीच सशस्त्र संघर्ष में चार कैदियों की मौत हो गई तथा 11 अन्य जख्मी हो गए। बताया जाता है कि जेल में क्षमता से अधिक कैदी थे।
   
कोचाबंबा शहर के बाहर स्थित अल अब्रा जेल में सोमवार रात कथित शराब पार्टी के बाद हिंसा भड़की। कैदियों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया जिसकी वजह से पुलिस कुछ देर के लिए अपना नियंत्रण खो बैठी। क्षेत्रीय सरकारी अधिकारी एन्ड्रेस क्यूवास ने कहा, अब तक चार कैदियों की मौत हो चुकी है। मृतकों के शवों को हटा दिया गया है और घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
   
क्षेत्रीय पुलिस कमांडर अलबर्टो सुआरेज के मुताबिक, हिंसा के पीछे कारण बोलीवियाई और विदेशी कैदियों के गिरोहों के बीच प्रतिद्वन्द्विता हो सकती है। सुआरेज ने रेडियो फीडस ने कहा, इस शक्ति संघर्ष की वजह से हिंसा भड़की, जिसमें लोग घायल हो गए क्योंकि संघर्ष के दौरान हथियार चलाए गए।
   
उन्होंने हालांकि विदेशी कैदियों की नागरिकता के बारे में कुछ नहीं बताया लेकिन बोलीविया मीडिया की खबरों में कहा गया है कि वे विदेशी कैदी कोलंबिया के नागरिक हैं जिन्हें नशीले पदार्थों की तस्करी के जुर्म में जेल में बंद किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें