फोटो गैलरी

Hindi Newsअकबर को लिखे गए हुमायूं के पत्र की होगी ब्रिटेन में नीलामी

अकबर को लिखे गए हुमायूं के पत्र की होगी ब्रिटेन में नीलामी

सम्राट हुमायूं द्वारा अपने पुत्र अकबर को लिखा गया पत्र मुगल, सफावी और ऑटोमन साम्राज्य की उन दुर्लभ चीजों में शुमार है जिनकी लंदन में अगले महीने नीलामी होने वाली है। अंतरराष्ट्रीय नीलामी घर...

अकबर को लिखे गए हुमायूं के पत्र की होगी ब्रिटेन में नीलामी
एजेंसीTue, 23 Sep 2014 10:23 PM
ऐप पर पढ़ें

सम्राट हुमायूं द्वारा अपने पुत्र अकबर को लिखा गया पत्र मुगल, सफावी और ऑटोमन साम्राज्य की उन दुर्लभ चीजों में शुमार है जिनकी लंदन में अगले महीने नीलामी होने वाली है।

अंतरराष्ट्रीय नीलामी घर क्रिस्टीज 7 अक्टूबर से 10 अक्टूबर के बीच इस्लामिक कला सप्ताह का आयोजन करेगा जिसमें नीलामी के लिए मुगल, सफावी और ऑटोमन साम्राज्य के 700 वस्तुएं शामिल होंगी। बिक्री के लिए रखी जाने वाली भारतीय वस्तुओं में मुगल सल्तनत के दूसरे शासक (1508-1556) द्वारा अपने पुत्र और बाद में बादशाह बने अकबर को लिखा गया पत्र शामिल है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें