फोटो गैलरी

Hindi Newsनाइजीरिया में इबोला नियंत्रित: सरकार

नाइजीरिया में इबोला नियंत्रित: सरकार

नाइजीरिया इबोला के संक्रमण को रोकने के प्रयास में सफल रहा है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, नाइजीरिया के एक मंत्री ने यह जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्री ओनबुची चुकवु ने बुधवार को कहा कि नाइजीरिया में...

नाइजीरिया में इबोला नियंत्रित: सरकार
एजेंसीThu, 21 Aug 2014 12:51 PM
ऐप पर पढ़ें

नाइजीरिया इबोला के संक्रमण को रोकने के प्रयास में सफल रहा है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, नाइजीरिया के एक मंत्री ने यह जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्री ओनबुची चुकवु ने बुधवार को कहा कि नाइजीरिया में इस वक्त सिर्फ दो लोग इससे संक्रमित हुए हैं। उन्होंने बताया कि सरकार को इबोला के संक्रमण को बढ़ने से रोकने के प्रयास को लेकर विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय संगठनों और अमेरिकी सरकार की तरफ से सराहना मिली है।

चुकवु ने कहा कि संघीय सरकार इबोला वायरस के पीडितों को सम्मानित करने पर विचार कर रही है, विशेषकर उस चिकित्सक को, जिनकी इस बीमारी से मौत हो गई। उन्होंने कहा कि सरकार उस चिकित्सक के परिवार के संपर्क में है, जिनकी मंगलवार को मौत हो गई थी। चुकवु ने कहा कि नाइजीरिया में 177 लोगों के स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है।

महीने की शुरुआत में राष्ट्रपति गुडलक जोनाथन ने आपातकाल घोषित कर दिया था और इस महामारी की रोकथाम के लिए आगे 1.16 करोड़ डॉलर दिए जाने की भी घोषणा की थी। इबोला से पश्चिमी अफ्रीकी देशों में 1,200 लोगों की मौत हो चुकी है।

 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें