राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
स्पॉट फिक्सिंग में छह को न्यायिक हिरासत में भेजा
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
केंद्र सरकार, सफदरजंग के डॉक्टरों को कोर्ट का नोटिस जश्न मनाने की बजाय देश से माफी मांगे कांग्रेस: भाजपा भारत ने मांगी राणा और हेडली से पूछताछ की अनुमति
क्यूबा के विपक्षी नेता पाया की कार हादसे में मौत
हवाना, एजेंसी
First Published:23-07-12 11:20 AM
क्यूबा के विपक्षी नेता ओसवाल्डो पाया की एक कार हादसे में मौत हो गयी है। कैथोलिक चर्च के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। देश के कम्युनिस्ट शासन को दशकों तक चुनौती देने वाले पाया को सखारोव मानवाधिकार पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।
पूर्वी बायामो इलाके में कैथोलिक चर्च के पादरी ने इस हादसे के बारे में बताया कि उनकी मौत की पुष्टि हो गयी है। हम अस्पताल गए थे और एक अधिकारी ने हमें उनकी पहचान बतायी। कम्युनिस्ट शासित देश में राजनीतिक बदलाव की वकालत करते हुए क्रिश्चियन लिबरेशन मूवमेंट पार्टी का गठन करने वाले पाया को वर्ष 2002 में यूरोपीय संस का सखारोव पुरस्कार प्रदान किया गया था।
साल भर से भी कम समय में क्यूबा में यह किसी दूसरे विपक्षी नेता की मौत है। लेडीज इन व्हाइट पार्टी की संस्थापक और नेता लौरा पोलन की हवाना के अस्पताल में अक्टूबर 2011 में मौत हो गयी थी। वह श्वास संबंधी गंभीर बीमारी से पीड़ित थीं।
दी लेडीज इन व्हाइट राजनीतिक बंदियों की मांओं और पत्नियों को शामिल करके बनायी गयी पार्टी है और अपने अधिकारों को लेकर वह एक प्रमुख विपक्षी दल बनकर उभरी है।
01

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
