फोटो गैलरी

Hindi Newsचीन में 500 प्रजातियों का हमला

चीन में 500 प्रजातियों का हमला

चीन में 500 से भी ज्यादा बाहरी प्रजातियों के घुस आने से उसकी जैवविविधता और कृषि उत्पादन पर खतरा पैदा हो गया है।       चोंगकिंग नगरपालिका में घुस आने वाली प्रजातियों पर...

चीन में 500 प्रजातियों का हमला
एजेंसीSat, 26 Jul 2014 11:02 AM
ऐप पर पढ़ें

चीन में 500 से भी ज्यादा बाहरी प्रजातियों के घुस आने से उसकी जैवविविधता और कृषि उत्पादन पर खतरा पैदा हो गया है।
     
चोंगकिंग नगरपालिका में घुस आने वाली प्रजातियों पर शुक्रवार आयोजित बैठक में पारिस्थितिकी और संसाधन संरक्षण के प्रभारी और कृषि मंत्रालय के अधिकारी वांग यानलियांग ने कहा कि 1980 के दशक के बाद से कुल 529 बाहरी प्रजातियां देश में घुस आई हैं।
     
1980 के दशक के बाद से चीन ने इन प्रजातियों की संख्या में तेज वृद्धि देखी है। इससे पारिस्थितिकी तंत्र पर बुरा प्रभाव पड़ा है।
     
सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने कहा कि पिछले एक दशक में ऐसी 20 से भी ज्यादा प्रजातियों ने खेतों, गीली जमीनों, वनों, नदियों, द्वीपों और शहरी आवासीय इलाकों में नुकसान पहुंचाया है। चोंगकिंग नगरपालिका पहाड़ी दक्षिण पश्चिमी चीन में स्थित है और यहां का पारिस्थितिकी तंत्र काफी समद्ध है।
    
पिछले चार साल से भी ज्यादा समय से 50 से भी ज्यादा गैर-स्वदेशी प्रजातियों ने शहर के बीस लाख हेक्टेयर क्षेत्र पर वर्चस्व बना रखा है। इस समस्या से निपटने के लिए चीन ने एक शोध केंद्र स्थापित किया है और देश द्वारा निषिद्ध घोषित की गई खतरनाक प्रजातियों की सूची जारी की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें