29 मई तक मुंबई पुलिस की हिरासत में रहेंगे मयप्पन कर्नाटक में एस आर पाटिल मंत्रीपरिषद में हुए शामिल यरवदा जेल में कैदी संख्या 16656 बने हैं संजय दत्त पाकिस्तान में स्कूल बस में आग, 17 बच्चों की मौत कश्मीर में LOC के नजदीक गोलीबारी, ब्रिगेडियर घायल दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं, तपिश से लोग बेहाल शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन बोस्टन बम धमाके पर गीत लिखने वाले रैपर को जेल काबुल में तालिबान का हमला, पांच आतंकियों की मौत
चीनी नेताओं से बातचीत को बीजिंग पहुंचे मेनन
बीजिंग, एजेंसी
First Published:02-12-12 01:49 PM
चीन में सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी में दशक में एक बार होने वाले नेतृत्व परिवर्तन के बाद पहले उच्च स्तरीय चीन-भारत संपर्क के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शिवशंकर मेनन रविवार को यहां पहुंच गये।
मेनन चीन यात्रा में विवादित सीमा मुद्दे सहित विभिन्न द्विपक्षीय मुद्दों पर देश के नेतृत्व से बातचीत करेंगे। तीन दिवसीय चीन प्रवास में मेनन चीन के नये नेतृत्व के साथ बातचीत करेंगे। पिछले महीने सत्तारूढ़ चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के सम्मेलन में निवर्तमान राष्ट्रपति हू जिंताओ की अगुवाई वाले प्रशासन की जगह लेने वाले नये नेतृत्व का चुनाव किया गया था।
मेनन के यात्रा कार्यक्रम के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार अपने समकक्ष और चीन के शीर्ष राजनयिक दाई बिंगगोउ से बातचीत करने के अलावा मेनन की उप प्रधानमंत्री ली क्विंग से मुलाकात होने की संभावना है।
महासचिव शी चिनपिंग की अध्यक्षता वाली पार्टी की नयी स्थायी समिति में क्विंग दूसरे नंबर के नेता हैं। उधर, बिंगगोउ मार्च में सेवानिवृत्त हो रहे हैं। क्विंग मार्च में प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ का स्थान लेगा। उसी समय जिंताओ की जगह क्विंग राष्ट्रपति का पद औपचारिक रूप से संभालेंगे।
चीनी प्रशासन के लिए मेनन एक परिचित शख्सियत हैं क्योंकि वह भारतीय राजदूत सहित यहां कई बार पदस्थ रह चुके हैं। उनकी कल बिंगगोउ से बातचीत होगी।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
