फोटो गैलरी

Hindi Newsचीन में पोर्न के खिलाफ कार्रवाई, 30,000 गिरफ्तार

चीन में पोर्न के खिलाफ कार्रवाई, 30,000 गिरफ्तार

चीन के दक्षिण गुआंग्दोंग प्रांत में पोर्न और जुए के खिलाफ दो महीने के अभियान के दौरान 30,000 से अधिक संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गुआंग्दोंग प्रांत के जन सुरक्षा विभाग ने बताया कि प्रांत...

चीन में पोर्न के खिलाफ कार्रवाई, 30,000 गिरफ्तार
एजेंसीMon, 22 Dec 2014 11:26 AM
ऐप पर पढ़ें

चीन के दक्षिण गुआंग्दोंग प्रांत में पोर्न और जुए के खिलाफ दो महीने के अभियान के दौरान 30,000 से अधिक संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गुआंग्दोंग प्रांत के जन सुरक्षा विभाग ने बताया कि प्रांत में अभियान के दौरान 3,014 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 5,000 से अधिक अन्य लोगों को अपराधिक नजरबंदी के तहत रखा गया है।

एक मामले में, पुलिस ने 24 नवंबर को हुजिहोउ शहर में एक ऑनलाइन जुए गिरोह का भंडाफोड़ किया। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने कल खबर दी है कि जुआ गतिविधियों में कुल तीन करोड़ यूआन (50 लाख अमेरिकी डॉलर) का धन संलिप्त है। पुलिस ने बताया कि अवैध गतिविधियों को रोकने क लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें