चौटाला को मिली छह हफ्ते की जमानत
IPL स्पॉट फिक्सिंग मामले में विंदू दारा सिंह गिरफ्तार चेन्नई में सट्टेबाजी मामले में प्रमुख आरोपी गिरफ्तार आइगेट ने यौन उत्पीड़न केस में CEO को किया बर्खास्त इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की राजेश तलवार की याचिका भारत-चीन सीमा संबंधी मुद्दों का समाधान खोजने में सक्षम IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
असांज के फेफड़े में है असाध्य संक्रमण
लंदन, एजेंसी
First Published:29-11-12 06:46 PM
ब्रिटेन में क्वीटो के राजदूत ने जानकारी दी है कि पिछले पांच महीने से लंदन स्थित इक्वाडोर के दूतावास में रह रहे विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांज के फेफड़े में असाध्य संक्रमण है जो और खराब हो सकता है।
असांज के बारे में एना अल्बान ने कहा कि उन्हें फेफड़े में असाध्य संक्रमण है जो किसी भी समय बिगड़ सकता है। असांज अपने स्वीडन प्रत्यर्पण से बचने के लिए इक्वाडोर के दूतावास में शरण लिए हुए हैं।
स्वीडन में उनके खिलाफ बलात्कार और यौन शोषण का मुकदमा चलना है। राष्ट्रपति राफेल कोरेआ के साथ शीर्ष अधिकारियों की बैठक से पहले एना ने राजधानी क्वीटो में कहा कि जैसा की सभी जानते हैं असांज एक बंद जगह में घिरे हुए हैं।
बीबीसी ने एना के हवाले से कहा है कि दूतावास में ना सिर्फ गिनती की खिड़कियां हैं बल्कि इस समय शहर में भी लगभग अंधेरा पसरा हुआ है। इस मौसम में लंदन में सूरज की रोशनी भी बहुत कम देर के लिए मिलती है। उन्हें सूर्य की रोशनी और ताजी हवा की कमी के कारण स्वास्थ्य संबंध समस्याएं आ रही हैं।
10

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
