सैमसंग ने पेश किया गैलेक्सी ग्रांड क्वात्रो
सैमसंग ने पेश किया गैलेक्सी ग्रांड क्वात्रो
बेनजीर हत्या मामले में मुशर्रफ को जमानत
शाह को प्रभारी बनाना अपराध नहीं: राजनाथ
'मेड बाई चिंडिया' का दौर शुरू करने का सही समय... 'मेड बाई चिंडिया' का दौर शुरू करने का सही समय... भारत के साथ संबंध सामान्य करेगी PML-N सरकार रेलगेट मामला, भाजपा का CBI अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन रेलगेट मामला, भाजपा का CBI अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन बुरे फंसे लालू, मानहानि का मामला हुआ दायर
रूस में दो हवाई दुर्घटना, पायलट समेत पांच मरे
मास्को, एजेंसी
First Published:07-04-12 10:01 AM
रूस में दो हवाई दुर्घटनाओं में पायलट समेत पांच लोगों की मौत हो गई है। पहली दुर्घटना में एक विमान में सवार चार लोग मारे गए, वहीं दूसरी घटना में एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से पायलट की मौत हो गई।
प्रशिक्षण विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम चार लोग मारे गए। एक अधिकारी ने बताया कि विमान प्रशिक्षण उड़ान पर था। समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार एसएम 2000 विमान शुक्रवार को रूस के कलूगा क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मृतकों में एक महिला भी शामिल है।
एकल इंजन वाले इस विमान की क्षमता छह सीटों की थी और 1600 किमी की दूरी तक उड़ान भर सकता था।
दूसरी घटना में रूस के ततरास्तान इलाके में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से पायलट की मौत हो गई। समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार बेल 407 हेलीकॉप्टर का मलबा यमश गांव के निकट मिला। अधिकारियों ने बताया कि हेलीकॉप्टर में गिरने के बाद आग लग गई। दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर पर केवल पायलट ही सवार था।
यह हेलीकॉप्टर अक बार्स एयरो कम्पनी का था जो ततरास्तान की क्षेत्रीय सरकार से सम्बद्ध है। दो महीने के अंदर रूस में बेल 4०7 हेलीकॉप्टर दुर्घनाग्रस्त होने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले निङनी नोवगोरॉड के निकट हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होकर वोल्गा नदी में गिर गया। इस दुर्घटना में एक पायलट की मौत हो गई।
शुक्रवार को ही रूस के करेलिया इलाके में एक अन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो कर हिम झील में गिर गया, जिसमें पायलट और दो यात्री घायल हो गए।
00

रूस|
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
