फोटो गैलरी

Hindi Newsअफ्रीका में ट्रेन दुर्घटना में 60 मरे

अफ्रीका में ट्रेन दुर्घटना में 60 मरे

अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में एक ट्रेन दुर्घटना में कम से कम 60 लोग मारे गए जबकि करीब 60 लोग घायल हो गए।        राष्ट्रीय ट्रेन सेवा के अधिकारियों ने...

अफ्रीका में ट्रेन दुर्घटना में 60 मरे
एजेंसीThu, 24 Apr 2014 08:38 AM
ऐप पर पढ़ें

अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में एक ट्रेन दुर्घटना में कम से कम 60 लोग मारे गए जबकि करीब 60 लोग घायल हो गए।
      
राष्ट्रीय ट्रेन सेवा के अधिकारियों ने बुधवार को यहां बताया कि ट्रेन काटंगा प्रांत के कामिना से कासई ओरियंटल प्रांत के म्वेने दितू जा रही थी। इसी दौरान कोटोंगोला स्टेशन के समीन एक पुल के ढलान पर पलट गई। हादसे में 60 लोगों की मौत हो गई जबकि इतनी ही संख्या में लोग घायल भी हुए हैं।
      
अधिकारियों ने बताया कि अभी भी कई लोग ट्रेन के डिब्बों के नीचे दबे पड़े हैं जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें