भारतीय-अमेरिकी वैज्ञानिक को अमेरिका का नेशनल साइंस पुरस्कार विश्व कप बेहद सफल रहा: एफआईएच
अल इतिहाद ने ईस्ट बंगाल को मात दी
चोटों के बावजूद हमारे पास कई विकल्प: संगकारा
सीबीआई ने किया लालू का समर्थन, बिहार सरकार का विरोध सुकना भूमि घोटाले में सेनाधिकारी रथ को अंतरिम राहत नहीं अभी और बढ़ सकती हैं पेट्रोल, डीजल की कीमतें सोनिया गांधी का महिमामंडन तेज, भारतरत्न देने की मांग भारतीयों पर हमलों के मद्देनजर आस्ट्रेलियाई कानून में संशोधन राष्ट्रमंडल दल प्रमुखों ने कहा 'आल इज वेल'
अन्य फोटो
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री केविन रड का कहना है कि उनको जब उनके एशियाई दामाद ने नस्लवाद संबंधी घटनाओं के बारे में बताया तो वह चिंतित हो उठे।
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री केविन रड का कहना है कि उनको जब उनके एशियाई दामाद ने नस्लवाद संबंधी घटनाओं के बारे में बताया तो वह चिंतित हो उठे। बहरहाल रड ने भारतीयों सहित विदेशी छात्रों को आश्वासन दिया कि सरकार उनकी सुरक्षा के लिए कड़ी मेहनत कर रही है।
रड ने सोमवार रात एबीसी टेलीविजन से कहा कि मेरे दामाद चीनी हैं और हांगकांग के रहने वाले हैं। मैं समय समय पर उनसे घटनाओं के बारे में सुनता रहा हूं। जो कुछ हो रहा है, उसे लेकर मैं बहुत चिंतित हूं। उन्होंने कहा, लेकिन कुल मिला कर बात यह है कि वह (दामाद) पूरी तरह स्वीकार्य हैं और ऑस्ट्रेलियाई परिवार का हिस्सा हैं।
हांगकांग में जन्मे अल्बर्त त्से बैंक में काम करते हैं और उन्होंने रड की पुत्री जेसिका से विवाह किया है। स्काई न्यूज टीवी चैनल के अनुसार, त्से के अनुभव सोमवार रात कैनबरा में सवाल जवाब के एक कार्यक्रम में सामने आए जिसमें युवाओं ने भाग लिया था।
शो में एक भारतीय छात्र ने नस्लवाद के बारे में अपने अनुभव दर्शकों को बताए। कैनबरा के ओल्ड पार्लियामेंट हाउस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान रड ने कहा कि संघीय और विक्टोरिया सरकार देर रात तक काम करने वाले विदेशी छात्रों की सुरक्षा में सुधार के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा ऑस्ट्रेलिया वासियों को नस्लवादी घटनाओं पर गहरी नजर रखनी होगी। यह देश एक सहिष्णु देश है और आगे भी ऐसा ही होना चाहिए।
रड ने कहा कि राजनीतिज्ञों, सामुदायिक नेताओं, युवाओं और बुजुर्जों से लेकर सभी के लिए यह एक सामूहिक जिम्मेदारी है। त्से ने रड की बड़ी बेटी से 2007 में विवाह किया था। 2007 के ही आखिर में हुए चुनावों में लेबर पार्टी की जीत हुई और त्से रड परिवार के साथ सार्वजनिक रूप से नजर आए।

ई-मेल

लिखे (0)






