प्रख्यात कथाकार अमरकांत को व्यास सम्मान सचिन-सौरभ के समां से थमा दिल्ली का विजय रथ
योग गुरु स्वामी रामदेव ने मायावती को आड़े हाथों लिया स्वर्णिम प्रदर्शन से मिलेगी राष्ट्रमंडल खेलों में प्रेरणाः संधू
यौन क्रिया में खपने वाली कैलोरी को माप लेगा आई-फोन वीडियोकॉन ने नौ और मोबाइल हैंडसेट पेश किए रायल्स के खिलाफ बेंगलूर का पलड़ा भारी बैंकिंग में उतरने का फैसला एलआईसी करेगी: वित्त मंत्रालय थ्रीजी स्पेक्ट्रम बोली प्रक्रिया पर रोक नहीं: हाई कोर्ट बच्चों का यौन शोषण चर्च तक सीमित नहीं: मर्केल
अन्य फोटो
श्रीलंका के पूर्व सेना प्रमुख जनरल को सरकार का तख्ता पलटने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
श्रीलंका के पूर्व सेना प्रमुख जनरल सरथ फोनसेका को सरकार का तख्ता पलटने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। समाचार एजेंसियों के अनुसार उनकी गिरफ्तारी की जानकारी सबसे पहले सेना के एक प्रवक्ता प्रासा समरसिंघे ने दी। उन्होंने कहा कि सेना पुलिस ने सोमवार को फोनसेका को उनके राजनीतिक कार्यालय से गिरफ्तार किया।
राष्ट्रीय सुरक्षा के मीडिया केंद्र के निदेशक लक्ष्मण हुलुगाले ने कहा कि फोनसेका एक सैन्य न्यायालय में सरकार के खिलाफ षड्यंत्र रचने के आरोपों का सामना करेंगे। हुलुगाले ने कहा कि विपक्ष के साथ सरकार का तख्ता पलटने के लिए चर्चा करने और सेना प्रमुख रहते हुए सेना में विभाजन पैदा करने के आरोप में फोनसेका को गिरफ्तार किया गया।
फोनसेका ने पिछले महीने राष्ट्रपति पद के चुनाव में राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे को चुनौती थी लेकिन उनको हार का सामना करना पड़ा। गिरफ्तारी की सूचना के तुरंत बाद विपक्षी दलों के राजनेता फोनसेका से एकजुटता दिखाने के लिए उनके कार्यालय पहुंचे।

ई-मेल

लिखे (0)






