गंभीर ने दिलायी डेयरडेविल्स को जीत जर्मन बेकरी विस्फोट के लिए प्रबंधन व लोग जिम्मेदार: पुलिस इंग्लैंड को हराकर हालैंड विश्व कप में तीसरे स्थान पर जर्मनी को हराकर आस्ट्रेलिया बना विश्व हाकी चैम्पियन बरेली: कर्फ्यू के बाद भी एक दर्जन-दुकानें आग के हवाले अदालतों की अधोसंरचना सुधारने की जरूरत : बालाकृष्णन पुणे विस्फोट में एक माह बाद भी सुराग नहीं साइना ने आल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप में रचा इतिहास मेनका की सरपरस्ती में बरेली दंगों की जांच करेगी भाजपा भारत ने लाहौर हमलों में हाथ होने के आरोप नकारे
राष्ट्रपति चुनावों में पराजित उम्मीदवार सरत फोंसेका को सेना ने सोमवार रात हिरासत में ले लिया और सेना प्रमुख के अपने कार्यकाल के दौरान महिंदा राजपक्षे को कथित तौर पर अपदस्थ करने की योजना बनाने के आरोप में उनका कोर्ट मार्शल किया जाएगा।
सरकार के प्रवक्ता केहेलिया रांबुकवेला ने कहा कि राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के खिलाफ साजिश रचने और सेवाकाल के दौरान तख्तापलट की योजना बनाने के आरोप में फोंसेका पर सैन्य अदालत में मुकदमा चलाया जाएगा। राजधानी स्थित अपने कार्यालय में मीडिया सचिव सेनाका डीसिल्वा के साथ 59 वर्षीय फोंसेका को गिरफ्तार कर लिया गया।
रांबुकवेला ने कहा कि जब वह सशस्त्र सेनाओं के प्रमुख थे तो उन्होंने राष्ट्रपति के खिलाफ साजिश रची थी और सरकार को अपदस्थ करने की उनकी योजना बनाई थी। उन्होंने कहा कि फोंसेका जब सैन्य प्रमुख और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ थे तो उनके सीधे ताल्लुकात विपक्षी राजनीतिक दलों के साथ थे जिसे सैन्य कानून के तहत षड़यंत्र माना जा सकता है ।
बहरहाल रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता प्रसाद समरसिंहे ने कहा कि सेना ने फोंसेका को हिरासत में लिया है और अपने सेवाकाल के दौरान किये गये सैन्य अपराधों के लिए उन्हें कोर्ट मार्शल का सामना करना पड़ेगा।

ई-मेल

लिखे (0)






