वर्ल्ड के सबसे छोटे आदमी का निधन
इस सप्ताह पूरा हो जाएगा कसाब का मुकदमा
ईडन पर अपना काम बेहतरी से करेंगे
बचकर रहना होगा चेन्नई सुपर किंग्स से
अपनी जेब पर तिरंगा लगा सकेंगे सांसद
इंटरसेप्टर मिसाइल का परीक्षण रहा नाकाम
वनडे रैंकिंग में धोनी के करीब पहुंचे हसी
वीरू के वज्र से रायल्स ध्वस्त
कुछ समय और झेलनी पड सकती है महंगाई: प्रणब आईपीसीसी प्रमुख का पद नहीं छोड़ेंगे पचौरी
अमेरिका ने भारत को सहारा देने के पाकिस्तान के आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि नई दिल्ली को उनके देश से इस तरह की मदद की कोई जरूरत नहीं है।
अमेरिकी रक्षा मंत्री रॉबर्ट गेटस ने कहा कि हम आपसे कहना चाहते हैं कि अमेरिका ने भारत को कभी सहारा नहीं दिया। भारत को इसकी जरूरत नहीं है। असलियत तो यह है कि इतिहास पर नजर रखने वाले लोग यह जानते होंगे कि भारत के साथ हमारे सम्बन्ध कुछ सालों पहले तक अच्छे नहीं थे।
गेट्स ने यह टिप्पणी हाल में उनकी पाकिस्तान यात्रा के दौरान उनसे किए गए सवालों के जवाब में की है। इसका पूरा विवरण पेंटागन द्वारा जारी किया गया है।
गेट्स ने कहा कि भारतीय और पाकिस्तानी नेताओं के साथ उनकी बातचीत में दोनों देशों ने कहा था कि वे आपसी मतभेदों को द्विपक्षीय ढंग से ही निपटाना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि खुली, निष्कपट और पूरी तरह पारदर्शी बातचीत ही आपसी गलतफहमियों को दूर करने का सबसे अच्छा रास्ता नजर आता है।
अमेरिकी रक्षा मंत्री ने कहा कि अफगानिस्तान में भूमिका को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच गलतफहमियां बरकरार हैं और भविष्य में दोनों देशों के बीच होने वाली किसी भी बातचीत में इन गफलतों को दूर करना जरूरी है।
उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि भारत और पाकिस्तान अनौपचारिक बातचीत करके भी अपने-अपने संदेह दूर कर सकते हैं।

ई-मेल

लिखे (0)






