गुरुवार, 11 मार्च, 2010 | 07:39 | IST
  RSS | 
Site Image Loading
Image Loading
Image Loading
  Image Loading अन्य फोटो
'पूर्व पीएम जिया के बेटे की थी उल्फा से सांठगांठ'
ढाका, एजेंसी
First Published:08-02-10 02:22 PM
Last Updated:08-02-10 02:23 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ:  Image Loadingपढे  Image Loadingलिखे (0)  अ+ अ-

बांग्लादेश में अब तक के सबसे बड़े हथियार घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तार किये गए एक आरोपी ने दावा किया है कि पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का पुत्र तारिक रहमान असम में उल्फा के लिए हथियारों की तस्करी में शामिल था।

सरकारी बीएसएस संवाद समिति ने पुलिस अधिकारी के हवाले से कहा है कि हथियारों की तस्करी के मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी हफीजुर रहमान ने मजिस्ट्रेट के समक्ष दावा किया कि एक अप्रैल 2004 को तारिक रहमान ने हवा भवन में उल्फा नेता परेश बरूआ के साथ मुलाकात की थी।

अधिकारियों ने बताया हफीज ने मजिस्ट्रेट के समक्ष अपने इकबालिया बयान में खालिदा जिया की बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की अगुवाई वाली पूर्व गठबंधन सरकार के कई महत्वपूर्ण लोगों का नाम लिया। इसमें खुफिया और प्रशासनिक अधिकारियों के भी नाम शामिल हैं। हफीज का यह इकबालिया बयान 43 पष्ठों का है।

तीन दिन तक हिरासत में उससे पूछताछ की गयी थी। पूछताछ के दौरान उसने मजिस्ट्रेट को बताया कि हवा भवन में बरूआ की सुरक्षा का जिम्मा उसके पास था।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ:  Image Loadingपढे  Image Loadingलिखे (0)  अ+ अ- share   स्टोरी का मूल्याकंन
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
sky
धूप
सूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
  : 06:37 AM
  : 18:26 PM
  : 25%
अधिकतम
तापमान
28.7°
.
|
न्यूनतम
तापमान
14.7°