प्रख्यात कथाकार अमरकांत को व्यास सम्मान सचिन-सौरभ के समां से थमा दिल्ली का विजय रथ
योग गुरु स्वामी रामदेव ने मायावती को आड़े हाथों लिया स्वर्णिम प्रदर्शन से मिलेगी राष्ट्रमंडल खेलों में प्रेरणाः संधू
यौन क्रिया में खपने वाली कैलोरी को माप लेगा आई-फोन वीडियोकॉन ने नौ और मोबाइल हैंडसेट पेश किए रायल्स के खिलाफ बेंगलूर का पलड़ा भारी बैंकिंग में उतरने का फैसला एलआईसी करेगी: वित्त मंत्रालय थ्रीजी स्पेक्ट्रम बोली प्रक्रिया पर रोक नहीं: हाई कोर्ट बच्चों का यौन शोषण चर्च तक सीमित नहीं: मर्केल
मंदी के दौर में इतालवी लोग ज्योतिष और भविष्यवक्ताओं का सहारा ले रहे हैं, ताकि वित्तीय संकट से निजात पा सकें। यूरोपियन कंज्यूमर्स एसोसिएशन की एक नयी रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि इतालवी लोग ज्योतिषियों और भविष्यवक्ताओं से सलाह लेने के लिए सालाना लाखों यूरो खर्च कर रहे हैं।
रिपोर्ट के अनुसार बढ़ती बेरोजगारी और गड़बड़ाती अर्थव्यवस्था के बीच 30 हजार से अधिक इतालवी लोग टैरो कार्ड पढ़ने वालों तथा भविष्यवक्ताओं से वित्तीय मामलों पर सलाह लेने के लिए हर रोज 20 से लेकर 600 यूरो तक की राशि खर्च कर रहे हैं।
दक्षिणी इटली देश का सबसे रूढिवादी भाग है, लेकिन ज्यादा पैसा उत्तरी और मध्य इटली के लोगों द्वारा खर्च किया जा रहा है। इटली की वित्तीय राजधानी मिलान को अपने दायरे में रखने वाले लोम्बार्डी क्षेत्र के लोग भविष्यवक्ताओं और कार्ड रीडरों के पास जाकर काफी रकम खर्च करते हैं और यह राशि सालाना नौ करोड़ यूरो तक पहुंच जाती है।
इसके बाद लैजियो का नंबर आता है जिसके दायरे में रोम स्थित है। द डेली टेलीग्राफ ने अंधविश्वास पर पुस्तक लिखने वाले कार्लो क्लिमैटी के हवाले से कहा कि इतालवी लोग गुप्त तरीके से भाग्य आजमाने के प्रति काफी संवेदनशील हैं। वे अत्यधिक अंधविश्वासी हैं।

ई-मेल

लिखे (0)






