सत्ता का सुख भोग रहे अफसरों पर शिकंजा
कुष्ठ रोगियों से भेदभाव पर केंद्र को नोटिस
मोबाइल पर बात करना होगा और सस्ता
मैच फिक्सिंग में शामिल थे कुछ पाक खिलाड़ी
अब मुंबई पर परचम लहराने उतरेंगे डेयरडेविल्स
दादा के धुरंधरों पर भारी पड़े माही के मतवाले
रामदेव बनाएंगे तीन साल में राजनीतिक दल
स्वर्ण के लिए भिड़ेंगे छह भारतीय मुक्केबाज
दोबारा अंग उगाने के करीब वैज्ञानिक
देश की सार्वजनिक वितरण प्रणाली में भारी भ्रष्टाचार
अन्य फोटो
पाक विदेश मंत्री कुरैशी की फाइल फोटो।
विदेश सचिव स्तर की वार्ता के लिए भारत के प्रस्ताव के कुछ घंटे बाद पाकिस्तान ने कहा है कि इस्लामाबाद नहीं बल्कि भारत वार्ता से कतराता रहता है।
पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि यह भारत ही था जिसने हमसे अपने संबंध तोड़ने की बात कही थी और हमसे मुंह मोड़ लिया था। कुरैशी ने मुल्तान में एक सार्वजनिक सभा में कहा कि लेकिन दो दिन पहले भारत ने कहा कि वह हमसे बातचीत करना चाहता है और हमारे साथ संबंध बहाल करना चाहता है।
उन्होंने कहा पाकिस्तान ने घुटने नहीं टेके हैं। वह यथावत है। कुरैशी ने दावा किया कि हमारा पक्ष मजबूत है और पाकिस्तान भारत के सामने अपना पक्ष रखेगा। उन्होंने कहा बात चाहे कश्मीर की हो, पानी की या अन्य मुद्दों की हो, हमारा पक्ष मजबूत है। उन्होंने कहा कि कश्मीर, पानी और अन्य मुद्दों पर पाकिस्तान का रुख बिल्कुल साफ है। हम अपने रुख से जरा भी पीछे नहीं हटेंगे।
समग्र वार्ता प्रक्रिया के तहत जम्मू-कश्मीर और आतंकवाद सहित कुल आठ मुद़दों पर चार दौर की बातचीत हो चुकी है। वर्ष 2008 में मुंबई हमलों के बाद भारत ने इस वार्ता पर विराम लगा दिया था।

ई-मेल

लिखे (0)






