शुक्रवार, 03 सितम्बर, 2010 | 12:24 | IST
  RSS | 
Site Image Loading
Image Loading
Image Loading
  Image Loading अन्य फोटो
संबंधित ख़बरे
'गरीब दिखो' की सलाह पर विक्टोरिया पुलिस की सफाई
मेलबर्न, एजेंसी
First Published:08-02-10 11:57 AM
Last Updated:08-02-10 11:57 AM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ:  Image Loadingपढे  Image Loadingलिखे (0)  अ+ अ-

भारतीय छात्रों को गरीब की तरह दिखाई देने का प्रयास करने की सलाह को लेकर आलोचनाओं के घेरे में आई विक्टोरिया पुलिस ने कहा कि यह सुरक्षा के लिहाज से हल्के अंदाज में कही गई बात थी, जिसे पूरी तरह से संदर्भ से अलग हट कर ले लिया गया।

'द ऑस्ट्रेलियन' समाचार पत्र में सोमवार को प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, विक्टोरिया सरकार और पुलिस ने कहा कि यह टिप्पणी हल्के अंदाज में दी गई सलाह थी। पुलिस ने सफाई दी कि पुलिस प्रमुख किसी भी समुदाय के लोगों को अपने जान-माल की सुरक्षा के लिए सजग रहने की हिदायत दे सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि विक्टोरिया के पुलिस प्रमुख सिमोन ओवरलैण्ड ने शनिवार को एक सुरक्षा मंच पर भारतीय छात्रों से कहा था कि अगर वह महंगे सामान अपने साथ नहीं रखेंगे तो अपने आप को इन हमलों से बचा सकते हैं।

'द एज' समाचारपत्र ने ओवरलैण्ड के हवाले से कहा था कि अपना आईपॉड न दिखाएं, अपनी कीमती घड़ी न प्रदर्शित करें और बहुमूल्य आभूषण नहीं दिखाएं। जितना गरीब दिख सकते हैं, उतना गरीब दिखें। विक्टोरिया पुलिस की महिला प्रवक्ता ने कहा कि इस टिप्पणी को पूरी तरह संदर्भ से अलग हट कर लिया गया।

इसी प्रकार का विचार व्यक्त करते हुए, फोरम के आयोजनकर्ता विक्टोरिया आव्रजन और महिला शरणार्थी समूह की कार्यकारी निदेशक मेल्बा मार्गिनसन ने कहा कि इसे संदर्भ से अलग लिया गया है। 'गरीब दिखो' से संबंधित उनकी टिप्पणी को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है। यह महज रणनीतिक रूप से कही गई बात थी। जैसे कि अपराधियों के निशाने से बचने के लिए किसी दूसरे स्थान पर भी लोग अपनी कीमती चीजों का प्रदर्शन नहीं करते।

बहरहाल, इन टिप्पणियों से कारोबारी जगत और सामुदायिक समूह में काफी नाराजगी है, जिन्होंने इसे गलत और असहयोगपूर्ण करार दिया है। रपट में ब्रिमबैंक शहर के मेयर सैम डेविड के हवाले से कहा गया है कि अपराध की अधिकता वाले क्षेत्र में भारतीयों को नहीं रहने की सलाह सहयोगपूर्ण नहीं है।

उन्होंने कहा कि यह गलत है कि भारतीय समुदाय के लोगों को कहीं और रहने को कहा जाए। हमें उनके अपने शहर में रहने पर गर्व है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी उपनगरीय क्षेत्र में रेलवे स्टेशनों और शॉपिंग सेंटरों पर अधिक पुलिस बल की जरूरत है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ:  Image Loadingपढे  Image Loadingलिखे (0)  अ+ अ- share   स्टोरी का मूल्याकंन
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
sky
बादल
सूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
  : 5:58 AM
  : 18:43 PM
  : 94%
अधिकतम
तापमान
31.1°
.
|
न्यूनतम
तापमान
25.8°