स्वर्ण के लिए भिड़ेंगे छह भारतीय मुक्केबाज
दोबारा अंग उगाने के करीब वैज्ञानिक
देश की सार्वजनिक वितरण प्रणाली में भारी भ्रष्टाचार
स्मिथ, मास्करेंहास आईपीएल थ्री से बाहर
सेंसेक्स दो माह के उच्च स्तर पर, निफ्टी भी मजबूत
मैं भगवान नहीं सिर्फ सचिन हूं: तेंदुलकर
चीन-भारत संबंधों में उल्लेखनीय प्रगति हुई: चीन
अग्रिम कर देने वालों में शीर्ष पर है एसबीआई
कैलिस के तूफान में उड़ा किंग्स इलेवन
विश्वकप के लिए नए सिरे से बनेगी कोटला की पिच
अन्य फोटो
अमेरिका में कनेक्टिकट के मिडिलटाउन स्थित निर्माणाधीन प्राकृतिक गैस संयंत्र में हुए जबरदस्त विस्फोट से पांच लोगों की मौत हो गई।
अमेरिका में कनेक्टिकट के मिडिलटाउन स्थित निर्माणाधीन प्राकृतिक गैस संयंत्र में हुए जबरदस्त विस्फोट से पांच लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।
बचावकर्मी क्लीन एनर्जी प्लांट के मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं। संयंत्र के अधिकारियों का कहना है कि वे नहीं जानते कि विस्फोट के वक्त वहां कितने लोग मौजूद थे।
मिडिल टाउन के मेयर सेबेस्टियन एन गिउलियानो ने इस घटना के पीछे आतंकवादियों का हाथ होने से इनकार करते हुए कहा कि धमाका इतना जोरदार था कि उसकी आवाज मीलों दूर तक सुनी जा सकती थी। गिउलियानो के कार्यालय से जारी बयान के मुताबिक मेयर इस बात के प्रति आश्वस्त हैं कि यह महज एक दुर्घटना थी और इसके पीछे आतंकवादियों का हाथ होने का शक नहीं है।
बचावकर्मियों ने मलबे से अब तक 12 लोगों को निकाला है जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इमारत के पड़ोस में रहने वाले लोगों ने टेलीविजन चैनलों से कहा कि धमाके के साथ धुएं में लिपटा आग का गोला नजर आया और विस्फोट की आवाज से उनके घर की खिड़कियों के शीशे चकनाचूर हो गए।
रविवार को स्थानीय समयानुसार पूर्वाहन 11 बजकर 15 मिनट पर हुए उस विस्फोट के वक्त इमारत के एक हिस्से में तकरीबन 50 मजदूर मौजूद थे। एक अधिकारी ने बताया कि यह विस्फोट उस वक्त हुआ जब मजदूर पाइपलाइन में भरी गैस का शुद्धिकरण कर रहे थे।

ई-मेल

लिखे (0)






