विपक्ष का विरोध, सरकार ने रोका परमाणु विधेयक पूर्वोत्तर में मीडिया पर आतंकवादी समूहों व सरकार का दबाव बसपा का शक्ति प्रदर्शन, 20 लाख लोगों का हुजूम आगे के मैचों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे: धोनी 'गांधी विरासत मिशन' शुरू करेगी सरकार 'लश्कर के निशाने पर भारत के कुल 20 ठिकाने' फुटबॉल विश्व कप में नहीं खेल पाएंगे चोटिल बेकहम थाईलैंड में विशाल रैली, संसद भंग करने का अल्टीमेटम भोपाल हवाई अड्डे पर जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार सरकोजी को क्षेत्रीय चुनावों में लग सकता है करारा झटका
भारतीय सुपरमॉडल पद्मा लक्ष्मी इस महीने मां बनने वाली हैं और उन्हें एक नन्ही परी की आशा है। न्यूयार्क पोस्ट की मानें तो टॉप शेफ की मेजबानी करने वाली पद्मा इस बारे में कुछ बोली नहीं हैं लेकिन उनके करीबी सूत्रों का कहना है कि पद्मा को पहले से पता है कि उनके घर बिटिया आने वाली है।
सूत्रों का कहना है, पद्मा के करीबी लोगों ने नन्हीं परी के हिसाब से कपड़ों का अम्बार लगा दिया है। इससे पहले एक टीवी कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अपने चाहने वालों को संकेत दे दिए थे कि वह मां बनने वाली हैं। इतना ही नहीं, पद्मा की हाल में अस्पताल में भर्ती होने की नौबत आ गई थी। सूत्रों का कहना है, बच्चा गंभीर खतरे में था।
उल्लेखनीय है कि पद्मा ने बीते साल अक्टूबर में बता दिया था कि वह मां बनने वाली हैं और यह उनका पहला बच्चा होगा लेकिन उन्होंने इस बच्चों के पिता का नाम बताने से इंकार कर दिया था। खबरें हैं कि कारोबारी एंडी डेल इस बच्चे के पिता हैं।

ई-मेल

लिखे (0)






