मध्य प्रदेश: मकान में आग लगने से 6 की मौत अमेरिका में 4 लाख कारों को वापस लेगी होंडा सेंसेक्स 118 अंक की तेजी के साथ खुला ट्रेन में दो पुलिसकर्मियों की हत्या, कैदी फरार हेडली 18 मार्च को स्वीकार करेगा अपना दोष दक्षिण और पश्चिम एशिया में भारत होगा प्रभुत्वशाली शक्ति लादेन को जीवित पकड़ना नामुमकिन: अमेरिका सत्ता का सुख भोग रहे अफसरों पर शिकंजा
कुष्ठ रोगियों से भेदभाव पर केंद्र को नोटिस
मोबाइल पर बात करना होगा और सस्ता
चीनी मीडिया ने हैंकिंग और नियंत्रण का आरोप लगाने वाले लोकप्रिय सर्च इंजन गूगल के समर्थन में खडे अमेरिका के खिलाफ त्यौरियां चढा ली हैं। दो सप्ताह पहले गूगल ने सेंसरशिप और हैकिंग का हवाला देते हुए चीन से हटने की धमकी दी थी। हालांकि बाद में उसने अपना यह कदम वापस खींच लिया था लेकिन अमेरिका विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने खुलकर गूगल के समर्थन में आते हुए चीन से इंटरनेट सेंसरशिप बंद करने और हैकिंग की जांच करने की अपील की थी।
गूगल और अमेरिका के आरोपों पर शुरु में चुप्पी साधने के बाद सरकारी मीडिया ने दोनों के खिलाफ मुहिम छेड दी है। सत्तारुढ कम्युनिस्ट पार्टी के मुखपत्र पीपुल्स डेली ने मंगवार को इस विवाद पर अपनी टिप्पणी में कहा है कि इस तरह की बयानबाजी हकीकत से कोसो दूर हैं और वे चीन की छवि बिगाड रहे हैं। अखबार ने इसे दोनों देशों के संबंधों के लिए बाधक बताया है। उसने अमेरिका पर गूगल मुद्दे का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह गूगल के आरोपों के सहारे चीन को अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा और इंटरनेट पर अपने हितों को सुरक्षित करने से रोक रहा है।

ई-मेल

लिखे (0)






