शुक्रवार, 03 सितम्बर, 2010 | 13:32 | IST
  RSS | 
Site Image Loading
Image Loading
Image Loading
  Image Loading अन्य फोटो ओबामा प्रशासन का कहना है कि भारत के साथ साझीदारी बहुत महत्वपूर्ण है।
भारत के साथ साझीदारी बहुत महत्वपूर्ण: अमेरिका
वाशिंगटन, एजेंसी
First Published:22-01-10 10:30 AM
Last Updated:22-01-10 10:31 AM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ:  Image Loadingपढे  Image Loadingलिखे (0)  अ+ अ-

ओबामा प्रशासन के कार्यकाल का एक साल पूरा हो गया है और व्हाइट हाउस का कहना है कि भारत के साथ साझीदारी बहुत महत्वपूर्ण है। व्हाइट हाउस के प्रवक्ता माइक हैमर ने कहा यह स्पष्ट होना चाहिए कि भारत के साथ साझीदारी बहुत महत्वपूर्ण है और हमारे लिए बहुत मायने रखती है।

विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन के अनुसार, भारत-अमेरिका संबंधों का तीसरा चरण शुरू हो चुका है। ओबामा प्रशासन के दूसरे साल में भारत अमेरिका संबंध महत्वपूर्ण विषय हैं। यही वजह है कि राष्ट्रपति बराक ओबामा इस साल भारत आने का इरादा जता चुके हैं।

हैमर ने कहा राष्ट्रपति इस साल भारत जाने के लिए अत्यंत उत्सुक हैं लेकिन इस बारे में अभी किसी ठोस योजना का ऐलान नहीं किया गया है। पिछले साल नवंबर माह में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की आधिकारिक अमेरिका यात्रा के दौरान ओबामा ने कहा था कि वह इस साल भारत आने का सिंह का आमंत्रण स्वीकार करते हैं। समझा जाता है कि भारत की पहली यात्रा में ओबामा अपने परिवार को भी वहां ले जाएंगे। राष्ट्रपति ओबामा ने अपने प्रशासन के पहले साल में भारत के साथ मजबूत साझीदारी विकसित करने को प्राथमिकता दी ताकि दोनों देशों के रिश्ते और गहरे हो सकें।

हैमर के अनुसार, दोनों देशों के संबंधों में विस्तार की संभावनाओं को देखते हुए कई ऐसे मुद्दे हैं जिन पर दोनों देश अपने अपने और वैश्विक हित में मिलजुल कर काम कर सकते हैं। साझा एजेंडा के ये बड़े मुद्दे क्रमश: जलवायु परिवर्तन, आर्थिक विकास, ऊर्जा, वैश्विक शांति आदि हैं। उन्होंने कहा इसी भावना के चलते राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री सिंह के साथ पहला और एकमात्र सरकारी भोज आयोजित किया।

हैमर ने कहा कि ओबामा प्रशासन के दौरान व्हाइट हाउस ने राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में एक वरिष्ठ निदेशक स्तर के अधिकारी की नियुक्ति की जो भारत के साथ अमेरिका के संबंधों से जुड़े मामलों को निपटाएगा। ओबामा प्रशासन के पहले साल में विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन, रक्षा मंत्री राबर्ट गेटस और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहाकार जेम्स जोन्स ने भारत की यात्रा की।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ:  Image Loadingपढे  Image Loadingलिखे (0)  अ+ अ- share   स्टोरी का मूल्याकंन
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
sky
बादल
सूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
  : 5:58 AM
  : 18:43 PM
  : 94%
अधिकतम
तापमान
31.1°
.
|
न्यूनतम
तापमान
25.8°