पुलिसकर्मियों को छुडा़ने में पूरा समर्थन दे रहा है केन्द्र दिल्ली में डेंगू के प्रकोप पर आजाद ने की बैठक पीओके में चीन: भारत ने कराया अपनी चिंता से अवगत मारे गए बंधक पुलिसकर्मी की शिनाख्त ल्यूकास के रूप में पुलिसकर्मियों में ल्यूकास का शव मिला, इंस्पेक्टर का पता नहीं भ्रष्टाचार मामले में केतन देसाई के खिलाप पेशी वारंट जारी लंदन में पीटने से हुई थी भारतीय दुकानदार की मौत आर्थिक संकट से जूझ रहा है तालिबान: अमेरिकी जनरल दुबई में 13,000 लोगों ने अपनाया इस्लाम धर्म औरंगजेब की लिखी कुरान की प्रति होगी नीलाम
कैरिबियाई देश हैती में पिछले सप्ताह के विनाशकारी भूकंप के बाद से राहत कार्य जारी है। संयुक्त राष्ट्र ने जहां सुरक्षा की स्थिति में सुधार और राहत कार्यो में सहायता के लिए अतिरिक्त सैनिकों और पुलिसकर्मियों की तैनाती को मंजूरी दे दी, वहीं अंतरराष्ट्रीय सहायता मिलने का क्रम भी जारी रहा। इस बीच बुधवार को यहां एक बार फिर शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार स्थानीय समय के अनुसार सुबह 6.03 बजे आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.1 मापी गई। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण विभाग के अनुसार भूकंप का केंद्र राजधानी से 60 किलोमीटर पश्चिम में था।
हैती में पिछले सप्ताह के विनाशकारी भूकंप के बाद से यहां लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। लेकिन बुधवार को आया भूकंप उनमें सबसे ज्यादा शक्तिशाली था। भूकंप की वजह से जानमाल के ताजा नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है।
इस बीच, समाचार एजेंसी डीपीए ने खबर दी है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने 'यूएन स्टेबिलाइजेशन मिशन इन हैती' (एमआईएनयूएसटीएएच) को 3,500 अतिरिक्त सैनिकों और पुलिसकर्मियों को तैनात करने की मंजूरी दी। इससे हैती में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढ़कर 8,940 हो जाएगी।
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून ने कहा कि अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती से स्पष्ट है कि दुनिया हैती के साथ है। बान ने मंगलवार को कहा कि राहत कार्यो को तेज करने और एक हफ्ते में 10 लाख लोगों को भोजन उपलब्ध कराने की अमेरिकी योजना का संयुक्त राष्ट्र और उसकी एजेंसियां समर्थन करती हैं। बान ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन का व्यक्तिगत सहयोग उनको मिला है, जिन्होंने हैती के लोगों को अधिकतम राहत का वादा किया है।
संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष मानवीय राहत समन्वयक जान होल्मेस ने कहा कि हैती के दूरदराज के इलाकों में खाद्य और अन्य आवश्यक सामानों की आपूर्ति के लिए हेलीकॉप्टरों का सहारा लिया जा रहा है। मून ने कहा कि पोर्ट-ओ-प्रिंस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की क्षमता में सुधार किया गया है। राजधानी में 200 भोजन केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें रोजाना 200,000 लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।
इस बीच हैती में दुनिया भर से सहायता राशि पहुंचने का क्रम भी जारी है। दुनिया की सबसे बड़ी इस्पात कंपनी द्वारा गठित आर्सेलर-मित्तल ग्लोबल फाउंडेशन ने 100,000 डॉलर की सहायता राशि देने की घोषणा की। कंपनी की कनाडा की सहायक कंपनी और वहां की चौथी बड़ी इस्पात उत्पादक आर्सेलर-मित्तल मॉन्ट्रियल इंक ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि वह 'डाक्टर्स विदाउट बार्डर्स' के माध्यम से अपने पैसे दान में देगी। डाक्टर्स विदाउट बार्डर्स हैती में राहत कार्यो में लगा सबसे प्रमुख संगठन है।
बयान में कहा गया कि डाक्टर्स विदाउट बार्डर्स के साथ सामूहिक राहत कार्य के लिए दो महीने की समयावधि तय की गई है। इसके अलावा भी आपात राहत और सुधार प्रयासों को कंपनी सहायता देगी। डाक्टर्स विदाउट बार्डर्स को दुनिया के अन्य लोगों ने भी सहायता दी है। अमेरिकी अभिनेत्री एंजेलिना जोली और अभिनेता ब्रैड पिट पहले ही संगठन को 10 लाख डॉलर देने की घोषणा कर चुके हैं।
इस बीच संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) ने मंगलवार को कहा कि हैती में पिछले सप्ताह आए विनाशकारी भूकंप में अनाथ हुए बच्चों को विदेशों में गोद देना अंतिम विकल्प होना चाहिए। समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार यूनिसेफ की प्रवक्ता वेरोनिके तावेयु ने जेनेवा में कहा कि यूनिसेफ का दृष्टिकोण हमेशा से यह रहा है कि जहां भी मानवीय त्रासदी हुई है वहां परिवारों के मिलाने को प्राथमिकता देनी चाहिए।
इस बीच विनाशकारी भूकंप के एक सप्ताह बाद एक 60 वर्षीय महिला राजधानी पोर्ट-ओ-प्रिंस में मलबे से सुरक्षित निकाली गई। इस महिला को मेक्सिको और जर्मनी के राहत दल ने मलबे से बाहर निकाला। महिला का कहना है कि मलबे में तीन और लोग जिंदा थे।
उल्लेखनीय है कि विगत 12 जनवरी को हैती के समयानुसार शाम 4.53 बजे भूकंप आया था। इसका केंद्र राजधानी से 15 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में था। अधिकारियों का कहना है कि 200,000 से अधिक लोग मारे गए हैं। गोल्डन ग्लोब पुरस्कार से सम्मानित अभिनेत्री सांड्रा बुलॉक ने 12 जनवरी को हैती में आए भूकंप के पीडिम्तों की मदद के लिए 10 लाख डॉलर दान दिए हैं। बिटिश गायिका सुजान बोयल डेनमार्क के टेलीविजन पर प्रसारित होने वाले एक कार्यक्रम में नजर आएंगी। इस कार्यक्रम के जरिए हैती में आए भूकंप के शिकार बने लोगों की मदद के लिए कोष इकट्ठा किया जाएगा।

ई-मेल

लिखे (0)









