सत्ता का सुख भोग रहे अफसरों पर शिकंजा
कुष्ठ रोगियों से भेदभाव पर केंद्र को नोटिस
मोबाइल पर बात करना होगा और सस्ता
मैच फिक्सिंग में शामिल थे कुछ पाक खिलाड़ी
अब मुंबई पर परचम लहराने उतरेंगे डेयरडेविल्स
दादा के धुरंधरों पर भारी पड़े माही के मतवाले
रामदेव बनाएंगे तीन साल में राजनीतिक दल
स्वर्ण के लिए भिड़ेंगे छह भारतीय मुक्केबाज
दोबारा अंग उगाने के करीब वैज्ञानिक
देश की सार्वजनिक वितरण प्रणाली में भारी भ्रष्टाचार
अमेरिका का प्रमुख दैनिक न्यूयार्क टाइम्स अपने प्रमुख आनलाइन पाठकों से शुल्क वसूलने का फैसला जल्द कर सकता है। अखबार ने इंटरनेट पर अपनी खबरों तक पहुंच सीमित करने के लाभ हानि का आकलन लगभग पूरा कर लिया है। वाल स्ट्रीट जर्नल ने जानकार सूत्रों के हवाले से कहा है कि न्यूयार्क टाइम्स इस बारे में फैसला करने ही वाला है।
इसके अनुसार कंपनी न्यूयार्कटाइम्सडाटकाम के लिए दो भुगतान विकल्प रखने पर ध्यान दे रही है। इसके तहत एक सीमा के बाद आनलाइन पाठकों से भुगतान के लिए कहा जाएगा। न्यूयार्क टाइम्स ने कहा है कि वह वाल स्ट्रीट जर्नल वाला तरीका भी अपना सकती है जिसमें कुछ आलेख सिर्फ भुगतानशुदा होते हैं।
इसमें कहा गया है कि इस बारे में फैसला मासांत तक किया जा सकता है। न्यूयार्क टाइम्स के प्रवक्ता के हवाले से कहा गया है कि हमें जब लगेगा कि हमने श्रेष्ठ संभव कारोबारी रवैया अपना लिया है, हम फैसले की घोषणा करेंगे। रपट के अनुसार इस कदम का न्यूयार्क टाइम्स के प्रिंट संस्करण के ग्राहकों पर क्या असर होगा, यह अभी स्पष्ट नहीं है।

ई-मेल

लिखे (0)






