प्रख्यात कथाकार अमरकांत को व्यास सम्मान सचिन-सौरभ के समां से थमा दिल्ली का विजय रथ
योग गुरु स्वामी रामदेव ने मायावती को आड़े हाथों लिया स्वर्णिम प्रदर्शन से मिलेगी राष्ट्रमंडल खेलों में प्रेरणाः संधू
यौन क्रिया में खपने वाली कैलोरी को माप लेगा आई-फोन वीडियोकॉन ने नौ और मोबाइल हैंडसेट पेश किए रायल्स के खिलाफ बेंगलूर का पलड़ा भारी बैंकिंग में उतरने का फैसला एलआईसी करेगी: वित्त मंत्रालय थ्रीजी स्पेक्ट्रम बोली प्रक्रिया पर रोक नहीं: हाई कोर्ट बच्चों का यौन शोषण चर्च तक सीमित नहीं: मर्केल
अमेरिका ने अरब प्रायद्वीप में यमन स्थित अल कायदा को आतंकवादी संगठन करार दिया है और उसके नेताओं के खिलाफ प्रतिबंध लगा दिए हैं।
अफगानिस्तान और पाकिस्तान में मौजूद मूल संगठन अल कायदा की अरब प्रायद्वीप स्थित शाखा के यमन स्थित मुख्यालय ने 25 दिसंबर को एक नाइजीरियाई नागरिक के जरिए अमेरिकी विमान को बम से उड़ाने की विफल साजिश की जिम्मेदारी स्वीकार की थी।
अरब प्रायद्वीप स्थित अल कायदा (एक्यूएपी) के दो शीर्ष नेताओं नासिर अल वाहिशी तथा सैद अल शिहरी को भी अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने आतंकवादी घोषित कर दिया है। विदेश विभाग ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अमेरिका एक्यूएपी तथा इसके नेताओं के खिलाफ प्रतिबंध लगाने के लिए अब संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से संपर्क करेगा।
सार्वजनिक मामलों के सहायक विदेश मंत्री पीजे क्राउले ने कहा कि विदेशी आतंकवादी संगठनों को चिन्हित करना आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका रखता है और इससे आतंकवादी संगठनों की गतिविधियों को मिल रहे समर्थन पर रोक लगाने तथा ऐसे समूहों को आतंकवादी कार्रवाई से बाहर निकालने में प्रभावी मदद मिलती है।

ई-मेल

लिखे (0)






