प्रख्यात कथाकार अमरकांत को व्यास सम्मान सचिन-सौरभ के समां से थमा दिल्ली का विजय रथ
योग गुरु स्वामी रामदेव ने मायावती को आड़े हाथों लिया स्वर्णिम प्रदर्शन से मिलेगी राष्ट्रमंडल खेलों में प्रेरणाः संधू
यौन क्रिया में खपने वाली कैलोरी को माप लेगा आई-फोन वीडियोकॉन ने नौ और मोबाइल हैंडसेट पेश किए रायल्स के खिलाफ बेंगलूर का पलड़ा भारी बैंकिंग में उतरने का फैसला एलआईसी करेगी: वित्त मंत्रालय थ्रीजी स्पेक्ट्रम बोली प्रक्रिया पर रोक नहीं: हाई कोर्ट बच्चों का यौन शोषण चर्च तक सीमित नहीं: मर्केल
पाकिस्तान के अशांत उत्तरी वजीरिस्तान कबायली इलाके में रविवार को अमेरिकी ड्रोन की मदद से दागे गए दो प्रक्षेपास्त्रों के हमले में करीब 12 उग्रवादी मारे गए।
अफगानिस्तान की सीमा से लगे इलाके में यह इस साल का दसवां ड्रोन हमला था। टीवी न्यूज चैनलों में अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि ड्रोन ने उत्तरी वजीरिस्तान के शक्तोई इलाके में प्रक्षेपास्त्र दागे।
पिछले कुछ दिनों में अमेरिकी जासूसी विमानों ने शक्तोई और आसपास के इलाकों को कई बार निशाना बनाया है।
शुक्रवार को दो ड्रोन हमलों में 11 उग्रवादी मारे गए थे। बृहस्पतिवार को ऐसे हमले में 16 उग्रवादी मारे गए थे। इस हमले के बाद कहा जा रहा था कि मरने वालों में तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान का प्रमुख हकीमुल्ला महसूद भी शामिल है।
बहरहाल, महसूद ने शनिवार को एक ऑडियो संदेश जारी कर कहा कि वह जिन्दा है। उसने चेतावनी दी कि तालिबान ड्रोन हमलों का बदला लेगा।

ई-मेल

लिखे (0)






