प्रख्यात कथाकार अमरकांत को व्यास सम्मान सचिन-सौरभ के समां से थमा दिल्ली का विजय रथ
योग गुरु स्वामी रामदेव ने मायावती को आड़े हाथों लिया स्वर्णिम प्रदर्शन से मिलेगी राष्ट्रमंडल खेलों में प्रेरणाः संधू
यौन क्रिया में खपने वाली कैलोरी को माप लेगा आई-फोन वीडियोकॉन ने नौ और मोबाइल हैंडसेट पेश किए रायल्स के खिलाफ बेंगलूर का पलड़ा भारी बैंकिंग में उतरने का फैसला एलआईसी करेगी: वित्त मंत्रालय थ्रीजी स्पेक्ट्रम बोली प्रक्रिया पर रोक नहीं: हाई कोर्ट बच्चों का यौन शोषण चर्च तक सीमित नहीं: मर्केल
ऑस्ट्रेलिया में भारतीयों पर हमले की एक और घटना में एक टैक्सी ड्राइवर को दो यात्रियों ने छुरा दिखा कर धमकाया। पुलिस का कहना है कि इन मामलों का कारण नस्लवाद नहीं है।
'द एज' में प्रकाशित खबर में बताया गया है कि भारतीय टैक्सी चालक एक छात्र भी है और यहां विक्टोरिया के बलार्त शहर में बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई कर रहा है। दो दिन में भारतीय टैक्सी चालकों पर हमले की यह तीसरी घटना है। बताया जाता है कि ताजा घटना शनिवार को हुई। टैक्सी चालक को यात्रियों को ले जाने के लिए बर्डवुड एवेन्यू बुलाया गया।
डिटेक्टिव सीनियर कॉन्स्टेबल हाइदर्न ने बताया कि हमलावर दो पुरुष यात्री थे। उन लोगों ने टैक्सी के आसपास घूम कर उसे पैर से मारा। फिर वे लोग भुगतान किए बिना चले गए। उन्होंने छुरा दिखा कर चालक को धमकाया था। चालक ने बताया कि छुरा देख कर वह घबरा गया था, लेकिन वह भविष्य में टैक्सी चलाना जारी रखेगा।
इससे पहले बलार्त में ही एक भारतीय टैक्सी चालक के साथ चार यात्रियों ने दुर्व्यवहार किया और उसे घूंसे मारे थे। इस घटना से एक दिन पहले ही एक व्यक्ति को भारतीय टैक्सी चालक के साथ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने और उसे जान से मारने की धमकी देने के जुर्म में तीन माह कैद की सजा सुनाई गई।

ई-मेल

लिखे (0)






