विश्व-कप हाकी में अर्जेंटीना से हार भारत आठवें स्थान पर अर्थव्यवस्था फिर तीव्र वृद्धि की राह पर लौटीः प्रणव काठमांडो स्थित भारतीय दूतावास की सुरक्षा बढ़ाई जाएगी गुजरात दंगेः मोदी के बाद अब नलिन भट्ट को समन सरकार का पेट्रोलियम पदार्थों के दाम घटाने से इनकार बढ़ती महंगाई पर सरकार को लाल चेतावनी आईआईएम-लखनऊ के सभी छात्रों को मिला प्लेसमेंट औद्योगिक उत्पादन में 16.7 फीसदी की बढ़ोतरी जब भिड़ गए चिदंबरम व पाक उच्चायुक्त मलिक वाम दलों ने महंगाई के मुद्दे पर किया वाकआउट
अन्य फोटो
ईरान के झंडे की फोटो।
ईरान के विवादास्पद परमाणु कार्यक्रम को लेकर उस पर नए प्रतिबंध लगाने के बारे में छह महाशक्तियों की आयोजित बैठक बिना किसी निष्कर्ष के समाप्त हो गई और कोई सहमति नहीं बन पाई।
रूस के उप विदेश मंत्री सर्जेई रयाबकोव ने संवाददाताओं को बताया कि आकलन तो किया गया, लेकिन हम किसी सहमति पर नहीं पहुंच पाए क्योंकि बैठक में कोई फैसला नहीं हो पाया। बंद कमरे में हुई यह बैठक करीब दो घंटे तक चली। इसमें संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्यों ब्रिटेन, चीन, फ्रांस, रूस, अमेरिका के अलावा जर्मनी ने भी भाग लिया।
बीजिंग ने तेहरान पर चौथे दौर के प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव दिया, जिसका पश्चिमी देशों ने समर्थन किया। बीजिंग का प्रतिनिधित्व एक निचले स्तर के कूटनीतिज्ञ ने किया, जबकि अन्य देशों का प्रतिनिधित्व उनके विदेश मंत्रालयों के राजनीतिक निदेशकों ने किया।
ईरान ने संयुक्त राष्ट्र की परमाणु संवर्धन रोकने की अपील नामंजूर कर दी है। ऐसे में क्या रूस उस पर प्रतिबंध लगाना चाहेगा। रयाबकोव ने कहा रूस ने हमेशा दोहरी पहल का समर्थन किया है।

ई-मेल

लिखे (0)






