सत्ता का सुख भोग रहे अफसरों पर शिकंजा
कुष्ठ रोगियों से भेदभाव पर केंद्र को नोटिस
मोबाइल पर बात करना होगा और सस्ता
मैच फिक्सिंग में शामिल थे कुछ पाक खिलाड़ी
अब मुंबई पर परचम लहराने उतरेंगे डेयरडेविल्स
दादा के धुरंधरों पर भारी पड़े माही के मतवाले
रामदेव बनाएंगे तीन साल में राजनीतिक दल
स्वर्ण के लिए भिड़ेंगे छह भारतीय मुक्केबाज
दोबारा अंग उगाने के करीब वैज्ञानिक
देश की सार्वजनिक वितरण प्रणाली में भारी भ्रष्टाचार
अन्य फोटो
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने हैती में आए भूकंप में अपने विशेष प्रतिनिधि तथा दो अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के मारे जाने की पुष्टि की है।
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून ने हैती में आए भूकंप में अपने विशेष प्रतिनिधि हेदी अन्नेबी तथा दो अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के मारे जाने की पुष्टि की है। मंगलवार को जब भूकंप आया था तब ये अधिकारी हैती में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के मुख्यालय के अंदर थे।
भूकंप से होटल क्रिस्टोफर स्थित विश्व संस्था का मुख्यालय ध्वस्त हो गया जिससे अन्नेबी, उनके सहायक लुइस तथा रॉयल कनाडियन माउंटेड पुलिस के कार्यकारी पुलिस आयुक्त डॅग कोएटस की मृत्यु हो गई। बान ने बताया उन्होंने शांति के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी। उन्होंने कहा हमारी संवेदना हेदी, लुइस, डॅग के परिजनों और संयुक्त राष्ट्र के उन नायकों के परिजनों के साथ है जिन्होंने हैती में विश्व संस्था के मानकों का पालन करते हुए अपनी जान गंवा दी।
महासचिव ने इन अधिकारियों की उपलब्धियों के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा टयूनीशिया के नागरिक हेदी अन्नेबी दुनिया के सच्चे नागरिक थे। संयुक्त राष्ट्र उनका जीवन था और वह सर्वाधिक समर्पित एवं प्रतिबद्ध अधिकारियों में से एक थे। अपने मिशन और उससे जुड़े लोगों के प्रति उनमें अलग ही दीवानगी थी। बान ने कहा हैती में अन्नेबी ने संयुक्त राष्ट्र मिशन को गौरवान्वित किया। हैती के नागरिकों से लेकर संयुक्त राष्ट्र के स्टॉफ तक को उन पर गर्व है।
उन्होंने कहा ब्राजील के लुइस लंबे समय से संयुक्त राष्ट्र शांति बहाली अभियानों से जुड़े रहे। दशकों के दौर में उन्होंने कई प्रतिभावान लोगों को विश्व संस्था से जोड़ा। उनकी विरासत हजारों साल तक याद सहेजी जाएगी और विश्व के लोगों को उससे प्रेरणा मिलेगी।
बान ने कहा डॅग कोएटस लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय विधि प्रवर्तन समुदाय से जुड़े रहे। वह हमेशा से ही हैती तथा संयुक्त राष्ट्र के सच्चे मित्र रहे। वह एक महान पुलिस अधिकारी थे जो कानून व्यवस्था और न्याय का महत्व समझते थे। बान रविवार को हैती जा रहे हैं। शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से 56 करोड़ डॉलर की सहायता की पुन: अपील की। बान ने शुक्रवार को कहा था इसमें से अधिकतर राशि तत्काल सहायता यानी खाद्य तथा पानी के लिए होगी जिसकी आपूर्ति फिलहाल बहुत कम है।

ई-मेल

लिखे (0)






