पुलिसकर्मियों में ल्यूकास का शव मिला, इंस्पेक्टर का पता नहीं भ्रष्टाचार मामले में केतन देसाई के खिलाप पेशी वारंट जारी लंदन में पीटने से हुई थी भारतीय दुकानदार की मौत आर्थिक संकट से जूझ रहा है तालिबान: अमेरिकी जनरल दुबई में 13,000 लोगों ने अपनाया इस्लाम धर्म औरंगजेब की लिखी कुरान की प्रति होगी नीलाम ग्रुप बाहर नहीं निकाल रहा, छोड़ने की इच्छा मेरीः रतन-टाटा दीपिका तीरंदाजी विश्व कप में स्वर्ण के करीब कोर्ट में आरोपी तिकड़ी का बचाव करेगा पाकिस्तान
सुप्रीम कोर्ट का असर: गरीबों को 25 लाख टन अनाज
आस्ट्रेलिया में भारतीयों पर हमले का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है और नई वारदात के तहत यहां एक और भारतीय टैक्सी चालक को यात्रियों ने घूंसा मार दिया है। वहीं, पुलिस ने इस हमले को नस्लवाद से प्रेरित होने के बजाय अवसरवादी बताया है।
पुलिस ने बताया कि यहां से 110 किलोमीटर पश्चिम में विक्टोरिया के बलार्ट शहर में कल मध्य रात्रि से थोड़ी देर पहले इस 25 वर्षीय टैक्सी चालक के साथ चार पुरुष यात्रियों ने असभ्य बर्ताव किया, जिसकी वजह से उसके शरीर पर चोट के निशान हैं और उसके चेहरे पर सूजन है।
बलार्ट पुलिस ने इस हमले के नस्लवाद से प्रेरित होने की बात को खारिज कर दिया है, जबकि विक्टोरिया के एक पुलिस अधिकारी ने यह स्पष्ट रूप से स्वीकार किया है, मेलबर्न में नस्लवादी हैं। इस हालिया हमले के बारे में पुलिस ने एक बयान में कहा है, जब वह टैक्सी चला रहा था, तभी यह चारों लोग इस भारतीय चालक को गाली देने लगे और पिछली सीट पर बैठे एक यात्री ने उसे पीटना शुरू कर दिया और यहां तक कि उस पर थूक भी दिया।
यात्रियों ने हैंडब्रेक खींचकर वाहन को रोकने के लिए जबरन रोकने की कोशिश की और चालक के हाथ को स्टीयरिंग से हटाने की कोशिश की। इसके बाद उनमें से एक यात्री ने उसे घूंसा मारा।

ई-मेल

लिखे (0)









