विपक्ष का विरोध, सरकार ने रोका परमाणु विधेयक पूर्वोत्तर में मीडिया पर आतंकवादी समूहों व सरकार का दबाव बसपा का शक्ति प्रदर्शन, 20 लाख लोगों का हुजूम आगे के मैचों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे: धोनी 'गांधी विरासत मिशन' शुरू करेगी सरकार 'लश्कर के निशाने पर भारत के कुल 20 ठिकाने' फुटबॉल विश्व कप में नहीं खेल पाएंगे चोटिल बेकहम थाईलैंड में विशाल रैली, संसद भंग करने का अल्टीमेटम भोपाल हवाई अड्डे पर जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार सरकोजी को क्षेत्रीय चुनावों में लग सकता है करारा झटका
अन्य फोटो
पाक राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने कहा है कि आतंकवाद के खिलाफ अभियान तथा उसके विरोध में भडकी हिंसा से पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था लड़खडा़ गई है।
आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष ने पाक अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ीः जरदारी
इस्लामाबाद, एजेंसी
First Published:16-01-10 03:06 PM
Last Updated:16-01-10 03:06 PM
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने कहा है कि क्षेत्र में आतंकवाद के खिलाफ अमेरिका के अभियान तथा उसके विरोध में भडकी हिंसा से पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था लड़खडा़ गई है।
जरदारी ने अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि रिचर्ड हालब्रुक के साथ मुलाकात के दौरान आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष के परिणामों के प्रति चिंता व्यक्त करते हुए ये बातें कहीं।
पाकिस्तानी राष्ट्रपति कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया कि पाकिस्तान की औद्योगिक प्रगति और निर्यात क्षमता बुरी तरह प्रभावित हुई है इसका पहला कारण पूर्व में प्रतिद्वंद्वी विचारधारा के खिलाफ लडा़ई तथा दूसरा उसकी वजह से देश में भड़का आतंकवाद है।
उन्होंने हालब्रुक से कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लडा़ई से पाकिस्तान पर 35 अरब डॉलर का बोझ पडा़ है और पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था एक तरह से पंगु हो गई है।
अन्य खबरें

ई-मेल

लिखे (0)






