पुलिसकर्मियों में ल्यूकास का शव मिला, इंस्पेक्टर का पता नहीं भ्रष्टाचार मामले में केतन देसाई के खिलाप पेशी वारंट जारी लंदन में पीटने से हुई थी भारतीय दुकानदार की मौत आर्थिक संकट से जूझ रहा है तालिबान: अमेरिकी जनरल दुबई में 13,000 लोगों ने अपनाया इस्लाम धर्म औरंगजेब की लिखी कुरान की प्रति होगी नीलाम ग्रुप बाहर नहीं निकाल रहा, छोड़ने की इच्छा मेरीः रतन-टाटा दीपिका तीरंदाजी विश्व कप में स्वर्ण के करीब कोर्ट में आरोपी तिकड़ी का बचाव करेगा पाकिस्तान
सुप्रीम कोर्ट का असर: गरीबों को 25 लाख टन अनाज
अन्य फोटो
पाकिस्तान में उत्तरी वजीरिस्तान के कबाइली क्षेत्र में अमेरिकी ड्रोन विमानों के हमले में एफबीआई का वांछित फलस्तीनी मूल का एक शीर्ष आतंकी मारा गया है।
पाकिस्तान में उत्तरी वजीरिस्तान के कबाइली क्षेत्र में अमेरिकी ड्रोन विमानों के हमले में एफबीआई का वांछित फलस्तीनी मूल का एक शीर्ष आतंकी मारा गया है जबकि तालिबान प्रमुख हकीमुल्ला मेहसूद के बारे में विरोधाभासी खबरें आ रही हैं।
पाकिस्तान के अधिकारियों के हवाले से न्यूयार्क टाइम्स ने खबर दी है कि फिलिस्तीनी आतंकी जमाल सईद अब्दुल रहीम उत्तरी वजीरिस्तान के दत्ताखेल गांव में तालिबान के एक अड्डे में ड्रोन हमले में मारा गया। रहीम पांच सितंबर 1986 को कराची में अमेरिकी विमान के अपहरण का आरोपी था।
विमान अपहरण की इस घटना में करीब 20 यात्री मारे गये थे और अमेरिकी सरकार ने रहीम को पकड़ने के लिए उसके सिर पर 50 लाख डॉलर का इनाम रखा था।
अखबार ने कहा है कि पाकिस्तानी अधिकारियों ने जो दावा किया है उसकी पुष्टि अमेरिकी सुरक्षा और खुफिया अधिकारियों द्वारा की जानी शेष है। एफबीआई ने अपनी वेबसाइट पर उसे फिलिस्तीनी बताया है। पाकिस्तान के अधिकारी रहीम को अलकायदा का सदस्य बता रहे हैं लेकिन एफबीआई की वेबसाइट पर उसे फिलिस्तीनी आतंकी समूह अबु निदाल का एक सदस्य बताया गया है।
न्यूयार्क टाइम्स ने खबर दी है कि पाकिस्तानी अधिकारियों ने दावा किया है कि रहीम पर पाक में मुकदमा चलाया गया था और उसे दोषी करार दिया गया था लेकिन जनवरी 2008 में उसे रिहा कर दिया गया। पाकिस्तान के अधिकारियों का यह दावा सच होता है तो रहीम अमेरिकी ड्रोन हमलों में मारा गया अरब अलकायदा का तीसरा शीर्ष आतंकी होगा।
बीते अगस्त में पाकिस्तान तालिबान का प्रमुख बैतुल्ला मेहसूद वजीरिस्तान में इसी प्रकार के हमले में मारा गया था।
अमेरिकी खुफिया एजेंसियों का मानना है कि दक्षिणी वजीरिस्तान और स्वात में सैन्य अभियान के कारण तहरीक-ए-तालिबान के आतंकी भाग कर उत्तरी वजीरिस्तान में छिपे हैं जिसके बाद अमेरिकी ड्रोन हमले और बढ़ा दिये गये है।

ई-मेल

लिखे (0)









