सत्ता का सुख भोग रहे अफसरों पर शिकंजा
कुष्ठ रोगियों से भेदभाव पर केंद्र को नोटिस
मोबाइल पर बात करना होगा और सस्ता
मैच फिक्सिंग में शामिल थे कुछ पाक खिलाड़ी
अब मुंबई पर परचम लहराने उतरेंगे डेयरडेविल्स
दादा के धुरंधरों पर भारी पड़े माही के मतवाले
रामदेव बनाएंगे तीन साल में राजनीतिक दल
स्वर्ण के लिए भिड़ेंगे छह भारतीय मुक्केबाज
दोबारा अंग उगाने के करीब वैज्ञानिक
देश की सार्वजनिक वितरण प्रणाली में भारी भ्रष्टाचार
वैश्विक सुरक्षा और मानवतावादी चुनौतियों से निपटने के लिए एशिया की भूमिका को अपरिहार्य की संज्ञा देते हुए ओबामा प्रशासन ने बुधवार को कहा कि भारत, चीन और जापान उस इलाके में महत्वपूर्ण भूमिका रखते हैं।
विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने होनोलूलू के ईस्ट वेस्ट सेंटर में एशिया पैसिफिक नीति संबंधी अपने संबोधन में कहा कि यह कोई संयोग नहीं था कि राष्ट्रपति ओबामा और प्रथम महिला ने जिस पहले राजकीय भोज की मेजबानी की, वह एक एशियाई नेता के स्वागत में था।
उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब हिलेरी पिछले एक साल से भी कम समय में विदेश मंत्री के तौर पर एशिया प्रशांत इलाके की चौथी यात्रा पर जाने की तैयारी में हैं। हिलेरी 14 से 19 जनवरी के बीच पापुआ न्यू गिनी, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की यात्रा पर जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री के तौर पर मेरी पहली यात्रा एशिया की थी। पिछले 11 महीने में यह उस इलाके की मेरी चौथी यात्रा है।
हिलेरी ने कहा कि हमने एक छोटे से परिसर से शुरुआत की थी। अमेरिका का भविष्य एशिया-प्रशांत इलाके के भविष्य से जुड़ा है और इस इलाके का भविष्य अमेरिका पर निर्भर है। अमेरिका की अपनी आर्थिक और सामरिक नेतृत्व की परंपरा को बनाए रखने में रुचि है और एशिया की भी रुचि इस बात में है कि अमेरिका उसका आर्थिक सहयोगी बना रहे।

ई-मेल

लिखे (0)






