फोटो गैलरी

Hindi News18 जुलाई को नेल्सन मंडेला अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाया जाएगा

18 जुलाई को नेल्सन मंडेला अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाया जाएगा

संयुक्त राष्ट्र ने शांति के लिए नोबल पुरस्कार विजेता पूर्व अफ्रीकी राष्ट्रपित नेल्सन मंडेला के जन्म दिवस 18 जुलाई को नेल्सन मंडेला अंतरराष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। संयुक्त...

18 जुलाई को नेल्सन मंडेला अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाया जाएगा
एजेंसीThu, 12 Nov 2009 11:56 AM
ऐप पर पढ़ें

संयुक्त राष्ट्र ने शांति के लिए नोबल पुरस्कार विजेता पूर्व अफ्रीकी राष्ट्रपित नेल्सन मंडेला के जन्म दिवस 18 जुलाई को नेल्सन मंडेला अंतरराष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है।

संयुक्त राष्ट्र महासभा में यह निर्णय लिया गया। मंडेला को यह सम्मान शांति स्थापना, रंग-भेद समाधान, मानवाधिकारों की रक्षा और लैंगिक समानता की स्थापना के लिए किए गए उनके सतत प्रयासों के लिए दिया जा रहा है।

अट्ठारह जुलाई 2010 में मंडेला 92 वर्ष के हो जाएगें। अगले वर्ष से यह दिन उन्हें समिर्पत रहेगा। महासभा के अध्यक्ष अली ट्रेकी ने बताया कि यह निर्णय एक महान व्यिक्त को सम्मानित करने के लिए लिया गया है जिसने लोगों की भलाई के लिए काम किया और उसका खामियाजा भी भुगता। उन्होंने कहा कि मंडेला ने 27 सालों की कैद के दौरान अधिकांश वक्त केप टाउन के किनारे बसे कुख्यात रोब्बन द्वीप बंदी गृह में व्यतीत किया। वर्ष 1990 में जेल से रिहाई के बाद मंडेला दिक्षण अफ्रीका के प्रधानमंत्री बने और वर्ष 1994 से 1999 तक उन्होंने सत्ता संभाली। इस वर्ष उनके 91वें जन्म दिवस पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने कहा था कि मंडेला संयुक्त राष्ट्र में उच्च आदर्शों के प्रतीक हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें