इंटरसेप्टर मिसाइल का परीक्षण रहा नाकाम
वनडे रैंकिंग में धोनी के करीब पहुंचे हसी
वीरू के वज्र से रायल्स ध्वस्त
कुछ समय और झेलनी पड सकती है महंगाई: प्रणब आईपीसीसी प्रमुख का पद नहीं छोड़ेंगे पचौरी अगली सचिव स्तरीय वार्ता इस्लामाबाद में होने के संकेत लखनऊ में बसपा की रैली ने जनता को किया परेशान हरित न्यायाधिकरण बनाने वाला भारत दुनिया का पहला देश! विजेन्द्र, दिनेश सुरंजय और परमजीत फाइनल में
नरेंद्र मोदी से जुड़े मामले पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट
अन्य फोटो
मुशर्रफ ने कहा कि शाह अब्दुल्ला के साथ मुलाकात के दौरान उन्होंने पाकिस्तान के राजनीतिक हालात पर चर्चा की।
पाकिस्तान के सियासी हालात को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर लगातार उठाने वाले पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने कहा है कि सऊदी अरब ने पाकिस्तान की अंदरूनी स्थिति को लेकर चिंता जताई है। पूर्व राष्ट्रपति ने शाह अबदुल्ला से अपनी मुलाकात को सफल बताया।
पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ ने सऊदी अरब के शाह अब्दुल्ला से हुई मुलाकात को अपनी सफलता करार देते हुए कहा है कि उन्हें पूर्ण राजकीय प्रोटोकाल प्रदान किया गया। जनरल मुशर्रफ ने एक निजी टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि सऊदी अरब की यात्रा के दौरान मुझे पूरा राजकीय प्रोटोकाल प्रदान किया गया। मैं शाह अब्दुल्ला को अपना बड़ा भाई समझता हूं और मैं जब चाहूं उनसे संपर्क कर सकता हूं।
उन्होंने कहा कि शाह अब्दुल्ला के साथ मुलाकात के दौरान उन्होंने पाकिस्तान के राजनीतिक हालात पर चर्चा की। इस दौरान शाह अब्दुल्ला ने पाकिस्तान की स्थिति पर चिंता जताई। जनरल मुशर्रफ ने कहा कि तालिबानी आतंकवादियों के खिलाफ पाकिस्तानी सेना की मलकंद डिवीजन में चल रही कार्रवाई पूर्णतया सफल रही है।
इस बीच जनरल मुशर्रफ द्वारा लंदन में दी गई इफ्तार पार्टी में पाकिस्तान सरकार कई वर्तमान मंत्री तथा पूर्व मंत्रियों ने भाग लिया। इसमें मुत्तहिदा कौमी मूवमेंट (एमक्यूएम) के नेता और संघीय मंत्री बाबर गौरी, पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी नेता और मंत्री वकार अहमद, पूर्व प्रधानमंत्री शौकत अजीज और कई पूर्व मंत्री शामिल थे।
उधर, जनरल मुशर्रफ की सरकार में मंत्री रहे चौधरी शाहबाज ने कहा कि जनरल मुशर्रफ 30 नवबंर को खत्म हो रही दो वर्ष की संवैधानिक पाबंदियों के बाद सक्रिय राजनीति में हाथ आजमाएंगे। शाहबाज ने एक समाचार पत्र से इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने मुशर्रफ के साथ लंदन और सऊदी अरब में कई बार मुलाकात की है। उन्होंने कहा कि जनरल मुशर्रफ पाकिस्तान मुस्लिम लीग कायदे आजम गुट के विभिन्न धड़ों को एकजुट करके फिर से राजनीति में कदम रखेंगे।

ई-मेल

लिखे (0)






