शुक्रवार, 03 सितम्बर, 2010 | 10:02 | IST
  RSS | 
Site Image Loading
Image Loading
Image Loading
  Image Loading अन्य फोटो
पाक जेट का तालिबान पर कहर, 18 आतंकी ढेर
इस्लामाबाद, एजेंसी
First Published:14-03-10 05:52 PM
Last Updated:14-03-10 05:52 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ:  Image Loadingपढे  Image Loadingलिखे (0)  अ+ अ-

पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों ने रविवार को अशांत औरकजाई कबायली क्षेत्र में तालिबान के कई ठिकानों पर बम बरसाए, जिसमें 18 आतंकवादियों की मौत हो गई। क्षेत्र में सेना की बड़ी टुकड़ी घुस गई है, जिसने विद्रोहियों के खिलाफ नए सिरे से अभियान शुरू कर दिया है।

जेट विमानों ने निचले और ऊपरी औरकजाई क्षेत्र के कई इलाकों में लक्ष्यों पर बम बरसाए, जिसमें 18 विद्रोही मारे गए। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मीरोवाक इलाके में तालिबान कमांडर असलम फारूकी के ससुर का मकान भी उन लक्ष्यों में शामिल था, जिसपर जेट विमानों ने बम बरसाए। लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं है कि मरने वालों में वह शामिल है अथवा नहीं।

बमबारी में आतंकवादियों के आठ ठिकाने और एक लड़कियों का उच्च विद्यालय क्षतिग्रस्त हो गया। हवाई हमला तब किया गया है जब पाकिस्तान सेना की बड़ी टुकड़ी औरकजाई एजेंसी में घुस गई है। सैनिकों ने कुलाबा और आस-पास के इलाकों में चौकी स्थापित कर ली है और क्षेत्र के प्रवेश बिंदुओं पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

सूत्रों ने बताया कि सेना की तैनाती ने इन अटकलों को जन्म दे दिया है कि उसने औरकजाई एजेंसी में अगले कुछ दिनों में निर्णायक अभियान की तैयारी कर ली है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ:  Image Loadingपढे  Image Loadingलिखे (0)  अ+ अ- share   स्टोरी का मूल्याकंन
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
sky
बादल
सूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
  : 5:58 AM
  : 18:43 PM
  : 94%
अधिकतम
तापमान
31.1°
.
|
न्यूनतम
तापमान
25.8°