सीएसके के मालिक मयप्पन गिरफ्तार
सीएसके के मालिक मयप्पन गिरफ्तार
मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
मलेशिया में सुरक्षित लौटा अगवा भारतीय लड़का
कुआलालंपुर, एजेंसी
First Published:03-05-12 11:29 AM
मलेशिया में भारतीय मूल का 12 वर्षीय लड़का नयती मुदलियार को पुलिस कार्य बल ने एक अनजान जगह से मुक्त करा लिया। बीते सप्ताह उसे स्कूल जाते वक्त घर के निकट से अगवा कर लिया गया था।
कुआलालंपुर के पुलिस प्रमुख मोहम्मद सालेह ने नयती के घर लौटने की पुष्टि की है, हालांकि उन्होंने इस बारे में ज्यादा विवरण देने से इंकार कर दिया। माना जा रहा है कि पुलिस नयती का अपहरण करने वालों का पता लगाने के करीब पहुंच गई है।
नयती को लेकर फेसबुक पर एक पेज भी तैयार किया गया था। इस पर जारी संदेश में कहा गया है, नयती के परिवार, दोस्तों और समर्थकों। नयती हमारे पास लौट आया है। वह फिर से हमारी बांहो में आ गया है। आप सभी लोगों का सहयोग के लिए धन्यवाद। हम फिर से पोस्ट करेंगे।
इस लड़के के पिता शाम मुदलियार भारतीय मूल के हैं। नयती का बीते शुक्रवार की सुबह स्कूल जाते वक्त अपहरण कर लिया गया था। वह यहां के मोंट कियारा इंटरनेशनल स्कूल का छात्र है।
उसके अपहरण का मामला न सिर्फ मलेशिया, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मीडिया में भी छाया रहा। प्रधानमंत्री नजीब रजाक ने भी अपहर्ताओं से इस लड़के को मुक्त करने की अपील की थी। मुदलियार परिवार का कहना है कि वे अपहर्ताओं के बारे में कोई विवरण नहीं देंगे क्योंकि पुलिस अभी जांच कर रही है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
