देश की रणनीतिक सोच में बदलाव की जरूरत: PM अमेरिका की लीडिया डेविस को 'मैन बुकर इंटरनेशनल प्राइज' लंदन में आतंकियों ने सरेआम ब्रिटिश सैनिक का सिर काटा लड़की ने लगाई फांसी, वेबकैम पर लाइव देखता रहा मंगेतर UPA के 9 साल...कहीं किया कमाल, कहीं रहा मलाल श्रीनगर में मुठभेड़, लश्कर आतंकी हिलाल मौलवी ढेर चीनी-अमेरिकी सेनाओं के बीच जारी है बुलंदियों का दौर राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
सिंगापुर के पूर्व राष्ट्रपति को प्रवासी भारतीय सम्मान
सिंगापुर, एजेंसी
First Published:29-04-12 06:15 PM
Last Updated:29-04-12 06:16 PM
सिंगापुर के पूर्व राष्ट्रपति एस आर नाथन को प्रतिष्ठित प्रवासी भारतीय सम्मान से नवाजा गया है। प्रवासी भारतीय मामलों के केंद्रीय मंत्री व्यालार रवि ने शनिवार को एक समारोह में नाथन को इस पुरस्कार से सम्मानित किया।
प्रवासी भारतीय को दिये जाने वाले इस सर्वोच्च सम्मान से ऐसे लोगों को सम्मानित किया जाता है, जिन्होंने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दिया हो। न्यूज एशिया चैनल की एक रिपोर्ट ने नाथन के हवाले से कहा कि यह पुरस्कार सिंगापुर में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों को पहचान मिलने का प्रतीक है। यह केवल मेरे लिये नहीं, बल्कि भारतीय मूल के सभी सिंगापुर वासियों के लिये है।
नाथन को पुरस्कार देने के लिये व्यालार रवि विशेष रूप से सिंगापुर गये थे। चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, नाथन जनवरी में आयोजित समारोह में हिस्सा लेने में असमर्थ थे, इसलिये उस समय यह पुरस्कार नहीं ग्रहण कर पाये थे।
87 वर्षीय नाथन तमिल मूल के हैं। वह 1999 से 2011 तक सिंगापुर के छठे राष्ट्रपति रहे। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि भारत और सिंगापुर के बीच यह रिश्ता वक्त के साथ मजबूत होता रहेगा। हमारी सांस्कृतिक विरासत बहुत अहम है, क्योंकि इसके बिना हम कुछ नहीं रहेंगे।
30

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
