29 मई तक मुंबई पुलिस की हिरासत में रहेंगे मयप्पन कर्नाटक में एस आर पाटिल मंत्रीपरिषद में हुए शामिल यरवदा जेल में कैदी संख्या 16656 बने हैं संजय दत्त पाकिस्तान में स्कूल बस में आग, 17 बच्चों की मौत कश्मीर में LOC के नजदीक गोलीबारी, ब्रिगेडियर घायल दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं, तपिश से लोग बेहाल शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन बोस्टन बम धमाके पर गीत लिखने वाले रैपर को जेल काबुल में तालिबान का हमला, पांच आतंकियों की मौत
अमेरिका: दो हजार भारतीय छात्रों का भविष्य अधर में
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:29-07-11 05:42 PM
Last Updated:29-07-11 05:52 PM
अमेरिका के विवादास्पद उत्तरी वर्जीनिया विश्वविद्यालय में अध्ययनरत करीब दो हजार भारतीय छात्रों के शैक्षणिक भविष्य पर आए संकट को दूर करने के लिए विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी अधिकारियों से सम्पर्क किया है तथा छात्रों को उत्पीड़ित नहीं करने का आग्रह किया है।
अमेरिका में ट्राई वैली विश्वविद्यालय में विदेशी छात्रों के प्रवेश मे फर्जीवाड़े के उजागर होने के बाद अब राजधानी वाशिंगटन के उपनगर वर्जीनिया में स्थित विश्वद्यालय में भी ऐसी ही धांधिलयों का पता चला है तथा आव्रजन अधिकारियों ने विश्वद्यालय की मान्यता समाप्त करने के सिलिसले में इस शिक्षण संस्था के प्रशासन को नोटिस जारी किया है। इस विश्वद्यालय में अध्ययनरत करीब 2400 छात्रों में 90 प्रतिशत भारत से आए हैं।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विष्णु प्रकाश ने भारतीय छात्रों पर आए इस संकट के बारे में कहा कि उत्तरी वर्जीनिया विश्वद्यालय के तत्काल बंद होने का कोई खतरा नहीं है। विश्वद्यालय को अपना पक्ष रखने के लिए एक महीने का समय दिया गया है। प्रवक्ता ने कहा कि आव्रजन अधिकारियों नें वाशिंगटन स्थित भारतीय दूतावास को घटनाक्रम के बारे में नियिमत जानकारियां दी हैं।
प्रवक्ता ने भरोसा दिलाया कि स्टूडेंट एंड एक्चेंज विजटर प्रोग्राम के तहत वर्जीनिया विश्वद्यालय में अध्ययनरत भारतीयों का अमेरिका में शिक्षाग्रहण करने का अधिकार समाप्त नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अमेरिकी अधिकारी भारतीय छात्रों को देश की अन्य शिक्षण संस्थाओं में भेजने या स्वदेश लौटने के संबंध में आवश्यक सहायता प्रदान कर रहे हैं।
अमेरिका में ट्राई वैली विश्वविद्यालय में विदेशी छात्रों के प्रवेश मे फर्जीवाड़े के उजागर होने के बाद अब राजधानी वाशिंगटन के उपनगर वर्जीनिया में स्थित विश्वद्यालय में भी ऐसी ही धांधिलयों का पता चला है तथा आव्रजन अधिकारियों ने विश्वद्यालय की मान्यता समाप्त करने के सिलिसले में इस शिक्षण संस्था के प्रशासन को नोटिस जारी किया है। इस विश्वद्यालय में अध्ययनरत करीब 2400 छात्रों में 90 प्रतिशत भारत से आए हैं।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विष्णु प्रकाश ने भारतीय छात्रों पर आए इस संकट के बारे में कहा कि उत्तरी वर्जीनिया विश्वद्यालय के तत्काल बंद होने का कोई खतरा नहीं है। विश्वद्यालय को अपना पक्ष रखने के लिए एक महीने का समय दिया गया है। प्रवक्ता ने कहा कि आव्रजन अधिकारियों नें वाशिंगटन स्थित भारतीय दूतावास को घटनाक्रम के बारे में नियिमत जानकारियां दी हैं।
00

टिप्पणियाँ
टिप्पणियॉ पढ़े(1)
उसी का शहर, वही मुद्दई, वही मुंसिफ,
हमीं यकीन था, हमारा कुसूर कुसूर तो विदेश जानो वालों का ही निकलेगा और भारत सरकार देखती इसलिए विदेश के चक्कर में नहीं पड़ें, घटे में
By Suraj Yadav (2nd-August-2011 10:12:AM)
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
