बिहार बंद के दौरान 'जिगरी यार' बने 'जानी दुश्मन'

श्रीनिवासन ने ली न्यायाधीश के तौर पर शपथ
हिमाचलः वीरभद्र निकाले गए, अब भी फंसे हैं 1700 लोग
नीतीश के पास कोई सिद्घांत नहीं: शाहनवाज
सौर घोटाले को लेकर केरल विधानसभा में हंगामा
कड़वाहट दूर करने की कवायद में मोदी मिले आडवाणी से दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर
दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर
दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर
अन्य फोटो
दिल्ली में गत 16 दिसंबर को युवती के साथ एक चलती बस में सामूहिक बलात्कार किया गया, उसे बर्बरता से मारा-पीटा गया और बस से बाहर फेंक दिया गया।
दिल्ली सामूहिक बलात्कार पीड़िता की हालत अभी बहुत गंभीर: अस्पताल
सिंगापुर, एजेंसी
First Published:28-12-12 11:24 AM
Last Updated:28-12-12 01:27 PM
सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में भर्ती होने के एक दिन बाद भी दिल्ली में सामूहिक बलात्कार की शिकार हुई 23 वर्षीय छात्रा की हालत बहुत गंभीर बनी हुई है। पीड़िता की हालत कल रात जैसी ही बनी हुई है।
अस्पताल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉक्टर केल्विन लोह ने कल रात एक बयान में कहा था कि मरीज की स्थिति बहुत गंभीर बनी हुई है। उसका माउंट एलिजाबेथ अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में इलाज चल रहा है।
डॉक्टर ने कहा कि यहां आने से पहले पीड़िता के पेट की तीन सर्जरी हो चुकी हैं और उसे भारत में दिल का दौरा भी पड़ चुका है। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों का एक दल उस पर नजर बनाए हुए है और उसकी स्थिति को स्थिर बनाए रखने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है।
अस्पताल में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और आईसीयू में प्रवेश देने से पहले हर व्यक्ति की जांच की जा रही है। इस बीच, द स्ट्रेटस टाइम्स ने आज खबर दी कि पीड़ित लड़की का परिवार मानसिक पीड़ा झेल रहा है लेकिन वे कई लोगों के शुक्रगुजार हैं।
खबर में पीड़िता के पिता और उसके दो भाइयों से मिलने वाले एक सूत्र के हवाले से कहा गया कि पिता का कहना है कि उन्हें फिर से आश्वासन दिया गया है कि उनकी बेटी के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रयास किये जा रहे हैं और बाकी सब भगवान के हाथों में है। छात्रा के पिता इलाज और यात्रा सुविधा के लिए भारत सरकार और सिंगापुर के एहसानमंद हैं।
अखबार ने एक सूत्र के हवाले से कहा कि बलात्कार के सदमे के अलावा उन्हें (परिवार) इस विचार का आदी होना होगा कि वे अब विदेशी धरती पर हैं। सूत्र ने कहा कि परिजन आम लोग हैं, जिन्होंने कभी विमान में सवार होने या एयर एंबुलेंस में विदेश यात्रा करने का सपना नहीं देखा था।
परिजन अंग्रेजी नहीं बोल पाते हैं और अस्पताल के कर्मचारियों से बात करने के लिए वे दुभाषिये पर निर्भर हैं। भारतीय उच्चायोग ने मदद के लिए परिवार के साथ एक अधिकारी नियुक्त किया है।

00

टिप्पणियाँ
टिप्पणियॉ पढ़े(2)
es ladkri ne bahoot kuch jeeta rape ka kannon bhi badla ye awasya he apne jindage ke jang bhi duai aapke sath
By sapan mishra (28th-December-2012 01:46:PM)
आखिरकार इस छात्रा को जितना कष्ट शारिरीक तौर पर मिली रही है, उतना ही कष्ट उन दरिंदो को भी मिलना चाहिए।
By gchakravorty (28th-December-2012 12:55:PM)
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल