मनमोहन ने उत्तराखंड को 1000 करोड़ देने का किया ऐलान बिग बॉस: सिख भावनाओं के अपमान मामले में फैसला नहीं मोदी तानाशाह हैं और राजनाथ चालाक: सुधीन्द्र कुलकर्णी ममता ने माकपा पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया दिल्ली सरकार को अफजल की फांसी की सूचना थी: केंद्र गंगा को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किये जाने की मांग उठी नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत
सविता के पिता ने सार्वजनिक जांच के लिए आयरलैंड से की अपील
लंदन, एजेंसी
First Published:27-11-12 01:12 PM
Last Updated:27-11-12 01:19 PM
सविता हलप्पनवार के पिता ने आयरलैंड की सरकार से अपील की है कि उनकी बेटी की मौत की सार्वजनिक जांच की जाए। उन्होंने कहा कि अभी तक की जांच से परिवार खुश नहीं है।
सविता के पिता अनडप्पा यालगी ने कहा कि हम आयरलैंड की सरकार से अपील करना चाहते हैं कि कृपया सार्वजनिक जांच पर विचार किया जाए। अब तक की प्रगति से हम खुश नहीं हैं। हम हेल्थ सर्विस एक्जीक्यूटिव (एचएसई) की जांच को नहीं समझते। इसलिए एक बार फिर मैं आयरलैंड की सरकार से कहता हूं कि सार्वजनिक जांच पर विचार करें।
उन्होंने अब तक की जांच की प्रगति पर असंतोष जाहिर किया। खून विषाक्त हो जाने से 31 वर्षीय सविता की गालवे यूनिवर्सिटी अस्पताल में मौत हो गई। चिकित्सकों ने कथित रूप से यह कहते हुए उनका गर्भपात करने से इंकार कर दिया था कि यह एक कैथोलिक देश है।
सविता के पति प्रवीण हलप्पनवार के वकील गेरार्ड ओ डॉनेल ने भी कहा है कि अगर निष्पक्ष सार्वजनिक जांच नहीं होती है, तो उनके मुवक्किल यूरोपीयन कोर्ट फॉर हयूमन राइटस में जाने को तैयार हैं। बहरहाल, प्रवीण अपनी पत्नी के मेडिकल नोट के मालिकाना हक पर दावा करने के लिए ओम्बुडसमैन से शिकायत दर्ज कराने पर विचार कर रहे हैं। यह जानकारी उनके वकील ने दी।
ओ डॉनेल ने कहा कि उन्हें प्रवीण से निर्देश मिला है कि ओम्बुडसमैन से निर्देश हासिल करें कि उनकी पत्नी के मेडिकल रिकॉर्ड पर उनका या गालवे यूनिवर्सिटी अस्पताल ,किसका हक है।
00

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
