चौटाला को मिली छह हफ्ते की जमानत
IPL स्पॉट फिक्सिंग मामले में विंदू दारा सिंह गिरफ्तार चेन्नई में सट्टेबाजी मामले में प्रमुख आरोपी गिरफ्तार आइगेट ने यौन उत्पीड़न केस में CEO को किया बर्खास्त इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की राजेश तलवार की याचिका भारत-चीन सीमा संबंधी मुद्दों का समाधान खोजने में सक्षम IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार

सविता मामले की नए सिरे से जांच करेगा HIQA
लंदन, एजेंसी
First Published:01-12-12 12:13 PM
आयरलैंड में भारतीय दंत चिकित्सक सविता हलप्पनावर की मौत की जांच में यदि यह बात सामने आती है कि वैसी ही स्थिति में अन्य महिलाओं को गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है, तो स्वास्थ्य सूचना प्राधिकरण देश के अस्पतालों में गर्भवती महिलाओं की देखभाल की और जांच कर सकता है।
स्वास्थ्य सूचना एवं गुणवत्ता प्राधिकरण ने कल सविता मौत मामले की अपनी जांच के लिए विचारार्थ विषय जारी किये और कहा कि यदि यह बात सामने आती है कि भविष्य में ऐसी स्थिति में अन्य महिलाओं के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है तो वह और आगे जांच या नये सिरे से जांच की सिफारिश कर सकता है।
31 वर्षीया सविता की गत 28 अक्टूबर को गैलवे यूनीवर्सिटी अस्पताल में मौत हो गई थी। वह 17 सप्ताह की गर्भवती थी। उसके गर्भ में कुछ जटिलता आ गई और जहर फैलने के चलते उसकी मौत हो गई।
सविता के पति प्रवीण ने कहा कि उन्होंने कई बार उसका गर्भपात करने को कहा लेकिन इससे इस आधार पर इनकार कर दिया गया कि भ्रूण के दिल की धड़कन चल रही है और यह कैथोलिक देश है।
प्रवीण ने हालांकि कहा कि वह इस जांच में हिस्सा नहीं लेंगे। वह सार्वजनिक जांच शुरू करने के अपने प्रयास के लिए यूरोपीय मानवाधिकार अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे।

00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल