ब्रेकिंग
बीसीसीआई अध्यक्ष एन श्रीनिवासन ने कहा, इस्तीफा देने का कोई इरादा नहीं।मुझे इस्तीफा देने के लिए डराया या धमकाया नहीं जा सकता : श्रीनिवासनआईपीएल कांड में गिरफ्तार चेन्नई सुपर किंग्स के गुरूनाथ मयप्पन मुंबई के मेट्रोपॉलिटन अदालत में पेश।
ओमान में भारतीयों में बढ़ रही है आत्महत्या की प्रवृति
दुबई, एजेंसी
First Published:11-06-12 02:33 PM
ओमान में भारतीयों में आत्महत्या की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए केरल के एक सामाजिक सांस्कृतिक संगठन ने अपने अभियान के तहत परेशानियों का सामना कर रहे लोगों तक पहुंचने का फैसला किया है।
तानिमा ओमान नाम के संगठन ने देश में रह रहे और काम कर रहे भारतीयों, खासकर केरल के लोगों में आत्महत्या की बढ़ती घटनाओं की हालिया खबरों के बाद कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।
संगठन ने आप अकेले नहीं हैं, जीवन सुंदर है और यह जीने के लिए है नामक अभियान के तहत जीवन के महत्व को दर्शाने के लिए हिन्दी, उर्दू, अंग्रेजी और मलयालम जैसी भाषाओं में सामग्री के वितरण सहित बहुत से कार्यक्रम किए हैं।
अप्रैल के मध्य तक उपलब्ध आंकड़ों से खुलासा होता है कि ओमान में रह रहा कोई न कोई भारतीय हर छठे दिन आत्महत्या करता है।
जनवरी और फरवरी में आठ भारतीयों ने खुदकुशी की, जबकि मार्च में चार लोगों ने अपनी जान दे दी। अप्रैल के मध्य तक तीन लोगों ने आत्महत्या की।
20

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल