भाजपा ने की नक्सली हमले की निंदा
नए आकाश पर तुरंत मिलेंगे सवालों के जवाब
नए आकाश पर तुरंत मिलेंगे सवालों के जवाब
वीसी शुक्ला गुड़गांव में भर्ती, स्थिति गंभीर
प्रधानमंत्री, सोनिया ने की पीड़ितों से मुलाकात
बीसीसीआई ने मयप्पन को किया निलंबित
बीसीसीआई ने मयप्पन को किया निलंबित
बीसीसीआई ने मयप्पन को किया निलंबित
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और उनके बेटे के शव मिले
29 मई तक मुंबई पुलिस की हिरासत में रहेंगे मयप्पन
नॉर्वे बाल शोषण मामला, भारतीय दंपत्ति पर आरोप
ओस्लो, एजेंसी
First Published:01-12-12 01:20 PM
Last Updated:01-12-12 02:05 PM
नॉर्वे में बाल शोषण के कथित मामले के तहत गिरफ्तार भारतीय दंपत्ति पर उनके बच्चों के साथ निरंतर बुरा बर्ताव करने का आरोप लगाया गया है। इसके लिए अभियोजन पक्ष ने माता पिता के लिए कम से कम 15 महीने की कैद की मांग की है।
ओस्लो पुलिस विभाग की ओर से जारी बयान के अनुसार इस दंपति को इस आशंका के चलते हिरासत में ले लिया गया कि वे कार्रवाई से बचने के लिए भारत वापस जा सकते हैं। बचाव पक्ष की अपीलों की सुनवाई पर कार्यवाही चल रही है और इस मामले पर फैसला ओस्लो की जिला अदालत में तीन दिसंबर को सुनाया जाएगा।
पुलिस विभाग ने कहा कि इस दंपति पर अपने बच्चों को धमकाने, हिंसा करने और दंड संहिता की धारा 219 के तहत लगातार अन्य गलत बर्तावों के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
अभियोजन पक्ष ने मां के लिए 15 माह और पिता के लिए 18 माह की कैद की सजा की मांग की है। इस मामले में फैसला सोमवार यानि तीन दिसंबर को सुनाया जाएगा।
आंध्रप्रदेश के चंद्रशेखर वल्लभानेणि एक सॉफ्टवेयर पेशेवर हैं और उनकी पत्नी अनुपमा भारतीय दूतावास में एक अधिकारी हैं। इन दोनों को ही ओस्लो की पुलिस ने हिरासत में ले लिया था।
हैदराबाद में चंद्रशेखर के भतीजे वी सैलेंदर ने दावा किया कि पुलिस ने चंद्रशेखर को उनके सात साल के बच्चों की शिकायत पर गिरफ्तार किया था। बच्चों ने स्कूल अध्यापकों से शिकायत की थी कि उनके माता पिता उन्हें उनकी हरकतों की वजह से भारत वापस भेजने की धमकी दे रहे हैं।
सैलेंदर ने कहा कि बच्चों ने अपने स्कूल की बस में पैंट में ही पेशाब कर दिया था, जिसकी जानकारी उसके पिता को की गई थी। इसपर बच्चों के पिता ने उसे धमकाया कि अगर उसने ऐसा दोबारा किया तो वह उसे भारत वापस भेज देंगे। सैलेंदर ने यह भी बताया कि बच्चा स्कूल से खिलौने भी लाता हुआ पाया गया था।
अभी कुछ महीने पहले ही एक अन्य भारतीय दंपति और उनके बच्चों का ऐसा मामला सामने आया था। तब तीन वर्षीय अभिज्ञान और चार वर्षीय ऐश्वर्या नामक दो बच्चों को नॉर्वे की बाल कल्याण संस्था ने उनके माता पिता अनुरूप और सागरिका भट्टाचार्य से भावनात्मक अलगाव होने के आधार पर बीते साल मई माह में अलग कर दिया था।
ओस्लो पुलिस विभाग की ओर से जारी बयान के अनुसार इस दंपति को इस आशंका के चलते हिरासत में ले लिया गया कि वे कार्रवाई से बचने के लिए भारत वापस जा सकते हैं। बचाव पक्ष की अपीलों की सुनवाई पर कार्यवाही चल रही है और इस मामले पर फैसला ओस्लो की जिला अदालत में तीन दिसंबर को सुनाया जाएगा।
पुलिस विभाग ने कहा कि इस दंपति पर अपने बच्चों को धमकाने, हिंसा करने और दंड संहिता की धारा 219 के तहत लगातार अन्य गलत बर्तावों के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
अभियोजन पक्ष ने मां के लिए 15 माह और पिता के लिए 18 माह की कैद की सजा की मांग की है। इस मामले में फैसला सोमवार यानि तीन दिसंबर को सुनाया जाएगा।
हैदराबाद में चंद्रशेखर के भतीजे वी सैलेंदर ने दावा किया कि पुलिस ने चंद्रशेखर को उनके सात साल के बच्चों की शिकायत पर गिरफ्तार किया था। बच्चों ने स्कूल अध्यापकों से शिकायत की थी कि उनके माता पिता उन्हें उनकी हरकतों की वजह से भारत वापस भेजने की धमकी दे रहे हैं।
सैलेंदर ने कहा कि बच्चों ने अपने स्कूल की बस में पैंट में ही पेशाब कर दिया था, जिसकी जानकारी उसके पिता को की गई थी। इसपर बच्चों के पिता ने उसे धमकाया कि अगर उसने ऐसा दोबारा किया तो वह उसे भारत वापस भेज देंगे। सैलेंदर ने यह भी बताया कि बच्चा स्कूल से खिलौने भी लाता हुआ पाया गया था।
अभी कुछ महीने पहले ही एक अन्य भारतीय दंपति और उनके बच्चों का ऐसा मामला सामने आया था। तब तीन वर्षीय अभिज्ञान और चार वर्षीय ऐश्वर्या नामक दो बच्चों को नॉर्वे की बाल कल्याण संस्था ने उनके माता पिता अनुरूप और सागरिका भट्टाचार्य से भावनात्मक अलगाव होने के आधार पर बीते साल मई माह में अलग कर दिया था।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल