गुरुवार, 23 मई, 2013 | 08:49 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
भारतीय करेगा हार्वर्ड-एमआईटी की संयुक्त पहल की अगुवाई
न्यूयार्क, एजेंसी
First Published:03-05-12 03:52 PM
Last Updated:03-05-12 03:59 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
हार्वर्ड विश्वविद्यालय और मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ने छह करोड़ डॉलर की महत्वाकांक्षी पहल को शुरू करने के लिए हाथ मिला लिया है। इसकी अगुवाई एक भारतीय करेगा।

इस पहल के तहत छात्रों को मुफ्त ऑनलाइन कोर्स की पेशकश की जाएगी। इस संयुक्त पहल का नेतृत्व भारतीय मूल के प्रोफेसर अनंत अग्रवाल करेंगे। नये ऑनलाइन शिक्षा प्लेटफॉर्म ईडीएक्स की निगरानी कैंब्रिज स्थित एक गैर लाभकारी संगठन करेगा और दोनों विश्वविद्यालय समान रूप से संचालित करेंगे।

इस पहल को शुरू करने के लिए एमआईटी और हार्वर्ड विश्वविद्यालय ने सांस्थानिक समर्थन, अनुदान और परोपकार के लिए तीन-तीन करोड़ डॉलर देने का वादा किया है।

स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से पीएचडी और आईआईटी चेन्नई से स्नातक की डिग्री हासिल करने वाले अग्रवाल ईडीएक्स के पहले अध्यक्ष होंगे। एमआईटी की कंप्यूटर साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस लैबोरेटरी के निदेशक अग्रवाल ने इस प्लेटफॉर्म का विकास करने की पहल का नेतृत्व किया है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°