रविवार, 26 मई, 2013 | 11:35 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
Image Loading अन्य फोटो
संबंधित ख़बरे
सिंगापुर में जिंदगी की जंग हारी गैंगरेप पीड़िता, सरकार सख्त
नई दिल्ली/सिंगापुर, एजेंसी/लाइव हिन्दुस्तान
First Published:29-12-12 10:54 AM
Last Updated:29-12-12 12:09 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (2) अ+ अ-
दिल्ली में 16 दिसंबर की रात चलती बस में सामूहिक बलात्कार की शिकार हुई 23 वर्षीय लड़की ने करीब एक पखवाड़े तक मृत्यु से संघर्ष करने के बाद आज सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में आखिरी सांस ली।

अस्पताल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी केल्विन लोह ने एक बयान में कहा कि हमें बेहद दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि मरीज की 29 दिसंबर को सुबह चार बजकर 45 मिनट (भारतीय समयानुसार तडके दो बजकर 15 मिनट) पर मौत हो गई। उस समय लडकी के माता-पिता और भारतीय उच्चायोग के अधिकारी उसके पास थे।
 
गत 16 नवंबर को दक्षिण दिल्ली में इस लडकी के साथ चलती बस में सामूहिक बलात्कार किया गया था और उसकी बुरी तरह पिटाई की गई थी। छात्रा का पहले दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज चला, जहां उसके तीन ऑपरेशन किए गए थे।

बुधवार को उसे एयर एंबुलेंस से सिंगापुर लाया गया था। आखिर 13 दिन जिंदगी और मौत से जूझने के बाद छात्रा ने शनिवार तडके अंतिम सांस ली।

इससे पहले शुक्रवार देर शाम अस्पताल की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन में कहा गया था कि छात्रा के पेट और फेफडें में भी संक्रमण बढ़ रहा था। चिकित्सकों ने लडकी के परिजनों को उसके पास रहने के निर्देश दिए गए थे। चिकित्सकों के अनुसार लडकी के शरीर के अनेक महत्वपूर्ण अंगों के खराब होने का खतरा बढ गया था।
 
उल्लेखनीय है कि 23 वर्षीय इस लडकी के साथ गत 16 दिसंबर को दक्षिण दिल्ली के मुनीरका इलाके में चलती बस में सामूहिक बलात्कार हुआ था, जिसकी खबर आते ही पूरे देश में लोग सडकों पर उतर आए और इस आंदोलन ने उग्र रूप ले लिया था। प्रदर्शन के दौरान एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई, जिससे मामले ने और तूल पकड लिया। सामूहिक बलात्कार के मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान लडकी के पेट का तीन बार ऑपरेशन हुआ था और वह संक्रमण से पीड़ित हो गई थी। उसे लगातार वेंटिलेटर पर रखा गया था। हालत में कोई सुधार नहीं होता देख डॉक्टरों की सलाह पर उसे सिंगापुर ले जाने का निर्णय लिया गया था। आखिर बुधवार को लडकी को एयर एंबुलेंस के जरिए भारत से सिंगापुर लाया गया था।

माउंट एलिजाबेथ अस्पताल के डॉक्टरों ने लड़की की स्थिति बेहद चिंताजनक बताई थी। अस्पताल का कहना था कि सिर की चोट के कारण लडकी की हालत ज्यादा बिगड़ गई थी और वह जिंदगी तथा मृत्यु के बीच संघर्ष कर रही थी। उसके शरीर के कई अहम अंगों ने काम करना बंद कर दिया था।
 
इस बीच लड़की की मौत से विरोध प्रदर्शनों में तेजी आने की आशंका के चलते दिल्ली में सुरक्षा बढा दी गई है। दिल्ली पुलिस ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।

कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी ने जोर देकर कहा है कि बर्बर सामूहिक बलात्कार मामले के अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाने में समय व्यर्थ नहीं किया जाएगा, जबकि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (2) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय अभद्र शब्द या भाषा का प्रयोग न करें। अभद्र शब्दों या भाषा का इस्तेमाल आपको इस साइट पर राय देने से प्रतिबंधित किए जाने का कारण बन सकता है। टिप्पणी लेखक का व्यक्तिगत विचार है और इसका संपादकीय नीति से कोई संबंध नहीं है। प्रासंगिक टिप्पणियां प्रकाशित की जाएंगी।
टिप्पणियॉ पढ़े(2)
jis tarah se aaj tainati ki hai vaise rose kyo nahi karate police vale kutta bhi roti ke badale me rat bhar jagkae bhaukata hai delhi police to usse bhi badater hai
By anshuman yadav (29th-December-2012 02:10:PM)
अपनी राय देते समय अभद्र शब्द या भाषा का प्रयोग न करें। अभद्र शब्दों या भाषा का इस्तेमाल आपको इस साइट पर राय देने से प्रतिबंधित किए जाने का कारण बन सकता है। टिप्पणी लेखक का व्यक्तिगत विचार है और इसका संपादकीय नीति से कोई संबंध नहीं है। प्रासंगिक टिप्पणियां प्रकाशित की जाएंगी। esse bhi kuch abhadra nahi ho sakta aur kabhi nahi ho sakta, aur un logo k 7 jitna abhadra kiya jaye wo kam hai, aur un logo ko aaisa hi pen dena chahiya aur phir phansi me latka dena chahiye------------aur yadi koi phasi me latkene ke liye aage na aaye to mujhe jurur bhulaye mai ye kam karne ke liye tayyar hu
By shailendra (29th-December-2012 01:20:PM)
 
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
धूपसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:25 AM
 : 07:10 PM
 : 18 %
अधिकतम
तापमान
44°
.
|
न्यूनतम
तापमान
31°